मैं डर गई… सुनंदा शर्मा फैन की हरकत के बाद क्या बोलीं? आ गया वीडियो, देखिए

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद में बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया था और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गई थीं. 3 अप्रैल की रात आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा. अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं. जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं. माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी. अब इस पूरी घटना पर सुनंदा शर्मा का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान कही और था अचानक स्टुडेंट आया तो मैं डर गई. मुझे पता चला कि कॉलेज स्टूडेंट के ऊपर एक्शन लिया गया है. कई बार फैंस का तरीका अलग होता है. मैंने उसे माफ कर दिया… आप भी माफ कर दीजिए. शो बहुत अच्छा हुआ है. फैंस का मुझे काफी सपोर्ट मिला.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *