घर बैठे पाएं पार्लर जैसा ग्लो! डॉक्टर ने बताया बॉडी पॉलिशिंग का आसान तरीका, टैन होगा मिनटों में गायब

अगर आप पार्लर जैसा ग्लो घर पर पाना चाहते हैं, तो Dr. Upasana Vohra द्वारा शेयर किया गया बॉडी पॉलिशिंग रूटीन आपके काफी काम आ सकता है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टेप बाय स्टेप तरीके से बताया है कि कैसे घर पर ही आसान चीजों की मदद से टैन रिमूवल और स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है. सबसे पहले समझ लें कि बॉडी पॉलिशिंग क्या होती है. यह एक स्किन केयर प्रोसेस है जिसमें स्क्रबिंग, मसाज और मॉइस्चराइजिंग के जरिए डेड स्किन सेल्स हटाए जाते हैं, जिससे त्वचा साफ, स्मूद और चमकदार बनती है. इस प्रक्रिया से स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है और टैनिंग भी कम होती है. डॉक्टर के मुताबिक, घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने के लिए सबसे पहले स्क्रब से स्किन को एक्सफोलिएट करें, फिर हल्के हाथों से मसाज करें और आखिर में अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें. नियमित रूप से यह रूटीन अपनाने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और पार्लर जाने की जरूरत भी कम हो जाती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *