अभिजीत दिपके की कॉकरोच पार्टी में पड़ गई फूट, अब बन गई CJP-D, इसके फाउंडर मनीष ब्रह्मभट्ट कौन?

होमताजा खबरदेश

अभिजीत दिपके की कॉकरोच पार्टी में पड़ गई फूट, अब बन गई CJP-D, कौन हैं फाउंडर?

Last Updated:

Cockroach Janata party-D: अभिजीत दिपके की कॉकरोच जनता पार्टी में फूट पड़ गई है. मनीष ब्रह्मभट्ट ने सीजेपी से अलग होकर अब CJP-D बनाई है. ब्रह्मभट्ट 2022 गुजरात चुनाव में निर्दलीय लड़े थे, उन पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

अभि‍जीत द‍िपके की कॉकरोच जनता पार्टी में फूट पड़ गई है और सहयोगी मनीष ब्रह्मभट्ट ने नई पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेट‍िक बना ली है.

Cockroach Janata party-D: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके को बड़ा झटका लगा है. दो महीने पहले ही लाइमलाइट में आई कॉकरोच जनता पार्टी में फूट पड़ गई है. सीजेपी का हिस्सा रहे और जंतर-मंतर आंदोलन में भूमिका निभाने वाले मनीष ब्रह्मभट्ट ने अपनी अलग कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक बना ली है. इससे सीजेपी में मौजूद जेन-जी का एक बड़ा धड़ा अब सीजेपी-डी की तरफ होने की संभावना बन रही है.

कौन हैं मनीष ब्रह्मभट्ट?

मनीष ब्रह्मभट्ट ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पालनपुर सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सिर्फ 964 वोट मिले (कुल वोटों का 0.53%). इस दौरान वे पांचवें नंबर पर रहे. उस सीट पर भाजपा के अनिकेत गिरीशभाई ठाकर जीते थे, जिन्हें 95,588 वोट मिले थे. इन पर 4 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *