Last Updated:
दिल्ली के सांस्कृतिक मंच पर एक बार फिर भक्ति, प्रेम और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला. राजधानी के सबसे फेमस Kamani Auditorium में Gita Govinda Where There is Radha, There is Hari नामक भव्य डांस-थिएटर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह प्रस्तुति 7 और 8 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित की जा रही है
दिल्ली के सांस्कृतिक मंच पर एक बार फिर भक्ति, प्रेम और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला. राजधानी के सबसे फेमस Kamani Auditorium में Gita Govinda Where There is Radha, There is Hari नामक भव्य डांस-थिएटर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह प्रस्तुति 7 और 8 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कला प्रेमी शामिल हो रहे हैं.
यह प्रस्तुति 12वीं सदी के प्रसिद्ध संस्कृत ग्रंथ Gita Govinda पर आधारित है, जिसकी रचना Jayadeva Goswami ने की थी. यह कृति राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम, विरह और मिलन की गहराई को दर्शाती है, जिसे मंच पर बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया.
मंच पर राधा, कृष्ण और सखी के किरदारों को कलाकार पूरी ऊर्जा और भावनाओं के साथ निभा रहे हैं. Shimran Zaman राधा के रूप में भावनाओं की गहराई दिखा रही हैं, वहीं Shivam Sahni कृष्ण के रूप में आकर्षण और दिव्यता बिखेर रहे हैं. Kenisha Tandwalia सखी के रूप में कहानी को खूबसूरती से आगे बढ़ा रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस प्रस्तुति की एक और बड़ी खासियत इसका संगीत है, जिसे प्रसिद्ध गायिका Shubha Mudgal ने तैयार किया है. उनका संगीत पूरे माहौल को भक्तिमय बना देता है और दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव देता है. संगीत, नृत्य और अभिनय का यह संगम कार्यक्रम को और भी खास बना रहा है.
यह प्रस्तुति सिर्फ एक नृत्य-नाटक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रेम और भक्ति की गहराई को महसूस करने का एक खास मौका है, जो आज दिल्ली के सांस्कृतिक माहौल को और भी जीवंत बना रहा है.वही कार्यक्रम के टिकट ₹500 से ₹2000 तक उपलब्ध हैं, जिन्हें District by Zomato के जरिए बुक किया जा सकता है.
