UP Voter List Live: यूपी में तो कट गए 2 करोड़ से अधिक नाम, किस जिले में सबसे अधिक कटे वोट?

UP SIR Draft List: उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है. शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया के तहत लिस्ट जारी किया है. इस लिस्ट में अलग-अलग जिलों से दो करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश के उन जिलों के मतदाताओं की संख्या के बारे में, जहां सबसे अधिक नाम काटे गए हैं.

यूपी के किन जिलों में सबसे अधिक कटे नाम
यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. लखनऊ में वोटर लिस्ट से काटे गए मतदाताओं के नामों की संख्या 9 लाख 14 हजार 185 है. वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज है, जहां 8 लाख 26 हजार 885 नाम काटे गए हैं. जबकि आगरा में 6 लाख 37 हजार 653 वोट काटे गए हैं. वहीं गाजियाबाद जिले में 5 लाख 74 हजार 478 नाम काटे गए हैं.

बलिया में कितने लोगों के कटे नाम
बलिया जिले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आज कर दिया गया है. 01 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए अब जनपद में कुल 21,68,819 मतदाता दर्ज किए गए हैं. इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं की संख्या 25,10,596 थी. पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घटकर 20,54,620 रह गई थी.

कानपुर में कितने लोगों का कटा है नाम
कानपुर में मतदाता सूची का बड़ा रिवीजन पूरा हो चुका है. SIR प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. जिला अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए इसकी विस्तृत जानकारी दी. जिलाधिकारी ने बताया कि पहले जहां जिले में कुल वोटरों की संख्या 35 लाख 38 हजार 261 थी. वहीं अब घटकर 28 लाख 51 हजार 60 रह गई है. यानी करीब 6 लाख 87 हजार वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. सबसे ज्यादा नाम कल्याणपुर, कैंट और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्रों में काटे गए हैं. जबकि बिठूर और घाटमपुर में सबसे कम नाम हटे हैं. वहीं महाराजगंज जिले दो लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं. एसआईआर के बाद 200340 मतदाता का नाम कटा है. इसके बाद जिले में अब 17 लाख 92 हजार 128 मतदाता बचे हैं.

सुल्तानपुर में कटे कितने लोगों के नाम
सुल्तानपुर जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची हुई जारी. ​पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया पूरी, DM की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची. जिले में अब कुल 16,79,178 मतदाता. जिनमें 9,03,173 पुरुष और 7,75,970 महिलाएं शामिल. कादीपुर में सबसे अधिक 3,45,493 और जगदीशपुर में सबसे कम 45,869 मतदाता. मतदाता सूची एक सप्ताह तक सभी मतदान केंद्रों और निर्वाचन कार्यालयों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध. ​बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि बैठक में रहे मौजूद.

संभल में कितने बचे वोटर
संभल में 2 लाख 27 हजार 255 मतदाताओं के नाम कटे हैं. जिले की नई वोटरलिस्ट के मुताबिक अब कुल 13 लाख 43 हजार 51 मतदाता बचे हुए हैं. Sir के बाद आई फाइनल लिस्ट में घटे वोटर. वहीं जौनपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का आज अंतिम प्रकाशन किया गया. राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की प्रतियां की प्रदान किया गया. 10 अप्रैल 2026 को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है, पुरुष मतदाता 1732222, महिला मतदाता 1486556 तथा तृतीय लिंग 119 है, इस प्रकार कुल मतदाता 3218897 हो गये.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *