'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे' के गायक का बयान, कांग्रेस ज्वाइन करना था जुमला, ताकि भारी मतों से जीते भाजपा

होमताजा खबरराजस्थानउदयपुर

खाटू श्याम भजन संध्या के दौरान उदयपुर पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल, बताया कांग्रेस ज्वाइन करना था एक चुनावी स्टंट 

Last Updated:

हरियाणा चुनाव के दौरान कन्हैया मित्तल द्वारा यह बयान जारी किया गया था कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं इसी को लेकर वह विवादों में आ गए थे क्योंकि कन्हैया लाल शुरू से ही हिंदुत्व के लिए भजनों को गाते हुए आए हैं.

उदयपुर. भारत के मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल गुरुवार को खाटू श्याम भजन संध्या के दौरान उदयपुर शहर पहुंचे इस दौरान वह मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने बताया कि हरियाणा चुनाव के दौरान जो विवाद हुआ था वह एक चुनावी स्टंट था अगर वह यह बयान नहीं देते कि वह कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं तो इतने सारे लोग एक साथ नहीं जुड़ते और हरियाणा में भाजपा इतने भारी मतों से विजय नहीं हो पाती..

आपको बता दें कि हरियाणा चुनाव के दौरान कन्हैया मित्तल द्वारा यह बयान जारी किया गया था कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं इसी को लेकर वह विवादों में आ गए थे क्योंकि कन्हैया लाल शुरू से ही हिंदुत्व के लिए भजनों को गाते हुए आए हैं, और ऐसे में उनका यह बयान सुनकर उनके प्रशंसक काफी ज्यादा नाराज हुए थे और उनके सोशल मीडिया के फॉलोअर्स की संख्या भी एक दम से घट गई थी.

खाटू श्याम भजन संध्या के लिए पहुंचे उदयपुर
कन्हैया मित्तल ने बताया कि वह उदयपुर शहर खाटू श्याम भजन संध्या के लिए पहुंचे हैं और जल्द ही कई नए भजन लेकर अपने प्रशंसकों के लिए आने वाले हैं. वहीं, करीब दो करोड़ रुपए की राशि लेकर कट्टर हिंदू गानों को तैयार कर रहे हैं जो खासतौर पर हिंदुत्व को बढ़ाने का कार्य करेंगे और उसी तरीके के भजन भी गाए जाएंगे. आपको बता दें कि कन्हैया लाल मित्तल का सबसे मशहूर भजन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर योगी आदित्यनाथ की चुनाव भी सभा के दौरान सबसे ज्यादा इस गाने का प्रचलन रहा था वहीं आज भी हरभजन संध्या के दौरान यह गाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *