Last Updated:
दिल्ली में 11 अप्रैल से नेशनल सिल्क एक्सपो की शुरुआत हो चुकी है, जहां पहले ही दिन से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में लगे इस एक्सपो में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बुनकर अपने बेहतरीन सिल्क प्रोडक्ट्स लेकर पहुंचे हैं. यहां AC में शॉपिंग कर सकते हैं.इसके साथ ही नेशनल सिल्क एक्सप्रेस को सभी के लिए फ्री एंट्री के साथ ओपन हुआ है. एक्सपो सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर रात के 8:00 तक लगा हुआ है.
राजधानी दिल्ली में 11 अप्रैल से नेशनल सिल्क एक्सपो की शुरुआत हो चुकी है, जहां पहले ही दिन से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में लगे इस एक्सपो में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बुनकर अपने बेहतरीन सिल्क प्रोडक्ट्स लेकर पहुंचे हैं.
आपको गर्मी में बाहर घूमने की ज़रूरत नहीं है. आप यहां AC में शॉपिंग कर सकते हैं.इसके साथ ही नेशनल सिल्क एक्सप्रेस को सभी के लिए फ्री एंट्री के साथ ओपन हुआ है. एक्सपो सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर रात के 8:00 तक लगा हुआ है.
शादी और समर सीजन के लिए खास तैयारी
इस बार एक्सपो की थीम Wedding & Summer Special रखी गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए हल्के, रंगीन और ट्रेंडी डिजाइन की साड़ियां और आउटफिट्स पेश किए गए हैं.शादी के सीजन को देखते हुए भारी कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइन भी बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारों को कई विकल्प मिल रहे हैं.
लोगों के लिए किफायती और भरोसेमंद विकल्प
एक्सपो में आए कई ग्राहकों ने बताया कि बाजार के मुकाबले यहां कीमतें काफी वाजिब हैं. कुछ स्टॉल्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है, जो मध्यम वर्ग के लिए खास आकर्षण है. एंट्री फ्री होने के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पहुंच रहे हैं और डिजिटल पेमेंट की सुविधा से खरीदारी आसान हो गई है.
कौन-कौन सी साड़ियां मिल रही
इस एक्सपो में बनारसी सिल्क, कांचीवरम सिल्क, भागलपुरी सिल्क, चंदेरी सिल्क, टसर सिल्क, लिनेन सिल्क, ऑर्गेंजा सिल्क और हैंडलूम साड़ियां बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं. इसके साथ ही डिजाइनर साड़ियां, एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ियां, लाइटवेट समर साड़ियां और वेडिंग कलेक्शन भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है.सिर्फ साड़ियां ही नहीं, बल्कि यहां सूट और कुर्तियों के लिए ड्रेस मटेरियल भी बड़ी संख्या में उपलब्ध है. कॉटन-सिल्क, सिल्क ब्लेंड और एम्ब्रॉयडरी वाले ड्रेस मटेरियल लोगों को पसंद आ रहे हैं. शादी और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए भारी वर्क वाले आउटफिट्स भी यहां आसानी से मिल रहे हैं.
कहां लगा है और कैसे पहुंचे
यह एक्सपो कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, आरबीआई के सामने, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास, रफी मार्ग, नई दिल्ली में लगा है. यहां पहुंचना बेहद आसान है. अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो पटेल चौक मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी है, जहां से कुछ ही मिनट पैदल चलकर आप एक्सपो तक पहुंच सकते हैं.
