Noida Protest LIVE: नोएडा पुलिस हर इंडस्‍ट्रीयल एरिया में कर रही फ्लैग मार्च, पुलिस कमिश्‍नर लक्ष्‍मी सिंह खुद मौके पर

Last Updated:

Noida Protest LIVE Updates : अभी नोएडा के सभी इंडस्‍ट्रीयल इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है, जहां कल विरोध प्रदर्शनों को अंजाम दिया गया. तो नोएडा में स्थिति नियंत्रण में है, किसी नए प्रदर्शन का अलर्ट नहीं है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है ताकि दोबारा किसी तरह की हिंसा या अव्यवस्था न हो. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके हितों के साथ खड़ी है. इस मामले पर सभी जरूरी अपडेट जान लें…

Noida में अलग अलग जगहों पर पुलिस का फ्लैग मार्च चल रहा है..

नोएडा : नोएडा में फैक्ट्री श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन फिलहाल पूरी तरह थम गया है. 13 अप्रैल को भड़की हिंसा के बाद 14 अप्रैल को हालात सामान्य हैं. पुलिस-प्रशासन का पूरे शहर में सख्‍त पहरा है. जगह-जगह पुलिस बल की तरफ से फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं. इसकी लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है. पुलिस कमिश्‍नर लक्ष्‍मी सिंह से लेकर सभी आला अफसर अलग-अलग जगहों पर मौजूद हैं. ऐसा सभी इंडस्‍ट्रीयल इलाकों में किया जा रहा है, जहां कल विरोध प्रदर्शनों को अंजाम दिया गया. अभी नोएडा में ऐसा कोई अलर्ट नहीं है कि‍ कहीं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हो, या ऐसी कोई तैयारी हो रही है. इस बारे में सभी ताजा अपडेट जानें…

पुलिस ने साफ किया है कि आज किसी नए प्रदर्शन या ट्रैफ‍िक चक्का जाम का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. राज्य सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए साजिश की आशंका जताई है. योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार से जुड़े लोगों को भी सुरक्षा का भरोसा दिया है. वहीं प्रशांत कुमार (DGP) ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है. इस मामले पर अपडेट और बाकी डिटेल क्‍या है, आइये जानते हैं..

कहां-कहां हुई हिंसा
प्रशासन के अनुसार, सेक्टर-60, 62, 63 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अफवाह को तुरंत रोका जा सके. कल प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा असर सेक्टर-63 क्षेत्र में देखने को मिला, जहां आईटी कंपनियों और फैक्ट्रियों पर हमला किया गया. कार शोरूम समेत कई परिसरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. सेक्टर-63 थाने पर भी पथराव हुआ, जिसमें SHO अमित काकरान बीच-बचाव के दौरान गिर गए. कई पुलिस वाहन भी उपद्रवियों के निशाने पर रहे.

पुलिस के मुताबिक, शहर के 83 स्थानों पर करीब 42 हजार श्रमिकों ने प्रदर्शन किया. अब तक करीब 300 लोगों को प्रिवेंटिव अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान जारी है. मजदूरों का यह प्रदर्शन सैलरी बढ़ोतरी, तय कार्य घंटे और ओवरटाइम भुगतान जैसी मांगों को लेकर हुआ था. इस मामले में राज्य सरकार ने भी संज्ञान लेते हुए बातचीत शुरू कर दी है और समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस का एक्शन और तैयारी

  • नोएडा पुलिस ने सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं
  • PAC और RAF की कई कंपनियां तैनात की गई हैं
  • आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है
  • पुलिस का दावा है कि कहीं भी फायरिंग नहीं की गई
  • भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर FIR दर्ज, सोशल मीडिया के 2 अकाउंट चिन्हित

हाई लेवल कमेटी गंभीरता से मामले पर जुटी
मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर गठित हाई लेवल कमेटी की बैठक हो चुकी है. श्रमिकों और उद्यमियों के साथ कई दौर की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी है. श्रम मंत्री अनिल राजभर ने भी हिंसा में बाहरी और देश विरोधी तत्वों की भूमिका की जांच की बात कही है. उधर, इस मुद्दे पर राजनीति भी गरमा गई है. अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *