Last Updated:
Akshardham Several expressways Start- अगर बात पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की हेा रही है तो ज्यादातर दक्षिणी दिल्ली के साथ जाएंगे, क्योंकि यह इलाका पॉश है, इस वजह से सुविधाएं दूसरे इलाकों की तुलना में अधिक होंगी. अब पूर्वी दिल्ली भी एक प्वाइंट की वजह से खास बनने वाला है. यहां से मुंबई, लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों के लिए नॉन स्टाप फर्राटें भर सकेंगे.
एंट्री प्वाइंट अक्षरधाम के आसपास से ही शुरू हो रहा है.
नई दिल्ली. अगर बात पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की हेा रही है तो ज्यादातर दक्षिणी दिल्ली के साथ जाएंगे, क्योंकि यह इलाका पॉश है, इस वजह से सुविधाएं दूसरे इलाकों की तुलना में अधिक होंगी. अब पूर्वी दिल्ली का भी एक प्वाइंट की वजह से खास बनने वाला है. यहां से मुंबई, लखनऊ, वाराणसी समेत कई शहरों के लिए नॉन स्टाप फर्राटें भर सकेंगे. आइए जानते हैं कि यह प्वाइंट कौन सा है?
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किमी. लंबा है, जो अक्षरधाम से शुरू हो रहा है. अक्षरधाम मंदिर अपने आप में दिल्ली की पहचान बन चुका है. पर अब दूसरी वजह से भी यह प्वाइंट जाना जाएगा. इसका कारण यहां से मुंबई, वाराणसी, देहरादून या गोरखपुर किसी भी ओर आसानी जाया जा सकता है. हर तरफ के लिए एक्सप्रेसवे मिलेगा. अभी तक दिल्ली देहरादून के लिए एक्सप्रेस शुरू नहीं हुआ था, अब वो भी शुरू हो चुका है.
कहां से किस शहर को एक्सप्रेसवे
उत्तराखंड की ओर
आज 210 किमी. दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो रहा है. इसका एंट्री प्वाइंट अक्षरधाम मंदिर के पास है. इससे आप बागपत, सहारनपुर, देहरादून होते हुए उत्तराखंड की ओर आसानी से जा सकेंगे. इससे दिल्ली के कई इलाकों को रहने वालों को भी राहत होगी..
गोरखपुर, वाराणसी की ओर
इसी प्वाइंट से नोएडा होते हुए सीधा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पहुंच सकते हैं. यहां से आगरा एक्सप्रेस होते हुए गोरखपुर, लखनऊ की जाने वाले ताज एक्सप्रेसवे और वाराणसी जाने वाले वाहन चालक नेशनल हाईवे होते हुए आसानी से जा सकते हैं. इस तरह इन शहरों की ओर जाने के लिए यह अक्षरधाम ही प्वाइंट होगा.
मुंबई के साथ राजस्थान, गुजरात को
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अभी सोहना हरियाणा से शुरू हो रहा है. यानी इस एक्सप्रेसवे से सफर करने के लिए वाहन चालकों को सोहना तक पहुंचना होता है. वाहन चालकों को सीधा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पहुंचाने के लिए डीएनडी-मानेसर एक्सप्रेसवे (एनएच-148एनए) बनाया गया है, जो सीधा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कनेक्ट किया गया है.यह एक्सप्रेसवे डीएनडी से शुरू होगा. यानी इससे दिल्ली के साथ साथ नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों को राहत मिलेगी. वे मेरठ एक्सप्रेस वे या डीएनडी से इस एक्सप्रेसवे पर सीधा पहुंच सकेंगे. यह नया हाईवे डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होकर फरीदाबाद बाईपास होते हुए मानेसर और फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है. इससे मुंबई के अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के तमाम शहरों के वाहन चालकों को राहत मिलेगी. यह स्थान के करीब है. रिंंग रोड होकर या नोएडा से डीएनडी होते हुए पहुंचा जा सकेगा.
