Rajasthan Upchunav 2024: राजस्थान के दौसा में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. दौसा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. दौसा में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा पेजजल संकट है. लोगों का आरोप है कि चुनाव में सिर्फ नेता वादा करते हैं और जब निभाने की बारी आती है तो भूल जाते हैं. पेयजल को लेकर धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है.
Rajasthan Upchunav 2024: दौसा में पानी है सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा, वादाखिलाफी से परेशान जनता की जानें मूड
