मैथ में 100, फ्रेंच में 100, इंग्लिश में 99 नंबर, पिता गूगल में करते हैं नौकरी, बेटा कर रहा IIT की तैयारी

Last Updated:

CBSE 10th Success Story: दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के आरव गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. गणित और फ्रेंच में 100 अंक लाने वाले आरव की सफलता में एआई और स्टिकी नोट्स का बड़ा हाथ रहा. जानिए, गूगल में नौकरी करने वाले नितिन गुप्ता के बेटे आरव गुप्ता सीबीएसई रिजल्ट में स्कूल टॉपर कैसे बने.

Aarav Gupta CBSE 10th Success Story: आरव गुप्ता 12वीं के बाद आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं

नई दिल्ली (Aarav Gupta CBSE 10th Success Story). आईआईटी जाने का सपना देखने वाले आरव गुप्ता की सीबीएसई 10वीं सक्सेस स्टोरी काफी रोचक है. इस टॉपर स्टोरी में मॉडर्न टेक्नोलॉजी (AI) और मेहनत का अनोखा संगम देखने को मिलता है. दिल्ली के शालीमार बाग में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के इस सितारे ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में न केवल शानदार अंक हासिल किए, बल्कि सफलता की नई परिभाषा भी लिख दी. आरव गुप्ता ने गणित और फ्रेंच में 100 में से 100 अंक हासिल किए.

आरव गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 में 98.8% मार्क्स हासिल किए हैं. आरव गुप्ता के पिता नितिन गुप्ता गूगल में नौकर करते हैं और उनकी मां पूजा गुप्ता होम मैनेजर हैं. आरव का रिजल्ट केवल उनकी जीत नहीं है, बल्कि ऐसे ‘ऑल-राउंडर’ व्यक्तित्व की कहानी है, जिसने किताबों के बोझ को स्टिकी नोट्स और संगीत के जरिए खुशियों में बदल दिया. जानिए कैसे इस मेधावी स्टूडेंट ने टेक्नोलॉजी को अपना हथियार बनाया और अब आईआईटी की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं.

आरव गुप्ता की सफलता का ‘स्मार्ट’ रोडमैप

आरव गुप्ता का सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड उनकी मेहनत और त्याग, दोनों की गवाही देता है. वह आईआईटी से पढ़ाई करके कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं. उनकी 10वीं बोर्ड परीक्षा की स्ट्रैटेजी अन्य स्टूडेंट्स के लिए रोडमैप का काम कर सकती है. आरव ऐसे माहौल में पले-बढ़े हैं, जहां शिक्षा को केवल करियर ही नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का भी माध्यम माना जाता है. उनके परिवार ने हमेशा उनकी जिज्ञासा को बढ़ावा दिया. आरव बताते हैं कि उनके माता-पिता उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे हैं.

एआई को बनाया सारथी

आरव गुप्ता ने साबित कर दिया कि अगर टेक्नोलॉजी सही हाथों में हो तो चमत्कार कर सकती है. उन्होंने अपना स्टडी टाइमटेबल बनाने से लेकर कठिन से कठिन विषयों के Advanced Level MCQs हल करने तक के लिए एआई का सहारा लिया. इससे न केवल कॉम्प्लेक्स सवालों को समझने की उनकी स्पीड बढ़ी, बल्कि परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर हुआ. वे एआई से सॉल्यूशन निकालते और फिर अपने टीचर्स से उसकी पुष्टि करवाते, जिससे गलती की कोई गुंजाइश न रहे.

घर को बना दिया लर्निंग जोन

आरव गुप्ता की तैयारी का एक बहुत ही रोचक हिस्सा उनके घर की दीवारें थीं. उन्होंने घर के हर कोने में फॉर्मूले और कठिन शब्दों के Sticky Notes चिपका दिए थे. बाथरूम का दरवाजा हो या किचन की दीवार, सीबीएसई 10वीं स्कूल टॉपर आरव गुप्ता की नजरें जहां भी पड़तीं, उन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिल जाता था. इसके अलावा, उन्होंने NCERT की किताबों को इतनी बार पढ़ा कि हर कॉन्सेप्ट उनके दिमाग में पत्थर की लकीर बन गया.

योग, ध्यान और संगीत से शांत हुआ मन

लगातार पढ़ाई के बीच खुद को ‘रिचार्ज’ रखने के लिए आरव गुप्ता योग और ध्यान (Meditation) का सहारा लेते थे. वह पढ़ाई करते हुए जब भी थकते या तनाव महसूस करते, संगीत की धुनें उन्हें फिर से तरोताजा कर देती थीं. सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 की तैयारी के दौरान उनकी मां ने उनकी डाइट का सख्त ख्याल रखा और उन्हें जंक फूड से पूरी तरह दूर रखा, जिससे वे शारीरिक रूप से एक्टिव रहे और पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सके. उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी.

लक्ष्य: आईआईटी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

मैथ्स में 100 अंक हासिल करने के बाद अब आरव गुप्ता का अगला पड़ाव आईआईटी में एडमिशन है. वे कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई क्रांति लाना चाहते हैं. उनके शिक्षकों का कहना है कि आरव की सबसे बड़ी खूबी उनका ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोचने का तरीका और अपनी जड़ों (Alma Mater) के प्रति सम्मान है. सफलता की खुशी उन्होंने मंदिर में माथा टेककर और अपने दोस्तों के साथ घर पर छोटी सी पार्टी करके मनाई.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *