'ये तो बस शुरुआत': पाकिस्तानी आतंकी उड़ाने वाले थे हिंदू रक्षा दल का कार्यालय और दिल्ली-6 मॉल, मिले थे अपने लोग भी

Last Updated:

Pakistani Terrorist Big Plan Fail: पाकिस्ताने के आतंकवादियों से कोई क्या ही उम्मीद रख सकता है. मगर, सोचिए जब अपने आस-पास सामान्य दिखने वाले लोग भी इनसे मिले हों तो क्या होगा. गाजियाबाद के चार लोगों को जब गिरफ्तार किया गया तो बड़ी आतंकी साजिश सामने आई. ऐसा लग रहा है कि पूरा यूपी और दिल्ली दहलाने की साजिश रची जा रही थी.

गाजियाबाद से पकड़े गए संदिग्धों ने खोला राज. (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: यूपी के गाजियाबाद से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. पता नहीं कितने ही देश के दुश्मन यहां छिपकर बैठे हुए हैं. कुछ रुपये के लिए अपना ईमान धर्म सबकुछ बेच दे रहे हैं. अब गिरफ्तार किए आरोपियों के मोबाइल से दिल दहलाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है. ये लोग गाजियाबाद के साहिबाग में मौजूद हिंदू रक्षा दल के कार्यालय और राजनगर एक्सटेंशन के दिल्ली- 6 मॉल को निशाना बनाने वाले थे. यहां बम धमाका और आगजनी करने की योजना बनाई जा रही थी. हालांकि, अब इस बड़े आतंकी प्लान को फेल कर दिया गया है.

आतंकी साजिश का खुलासा तब हुआ, जब 2 अप्रैल को एटीएस ने लखनऊ से साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, लोकेश और विकास गहलावत को गिरफ्तार किया. इन लोगों के मोबाइल की जांच की गई तो व्हाट्सएप चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लोकेशन शेयरिंग के सबूत मिले. इन आरोपियों को फोटो और वीडियो भेजने के लिए 13 हजार रुपये भी मिले थे. ये रकम विकास गहलावत की ओर से दिए गए क्यूआर कोड पर ट्रांसफर की गई थी. बताया जा रहा है कि विकास ने अपने करीबी रिश्तेदार के खाते में रकम मंगवाई थी.

कहां-कहां की थी रेकी?
आरोपियों ने हिंदू रक्षा दल के कार्यालय और राजनगर एक्सटेंशन के दिल्ली- 6 मॉल की रेकी कर वीडियो और फोटो पाकिस्तान हैंडलर्स को भेजे थे. इसके अलावा, अलीगढ़ के एक कार शोरूम की भी रेकी की थी. यहां भी बम धमाका करने की योजना थी. इतना ही नहीं, गाजियाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्रकों के वीडियो भी पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे गए थे.

पर्चे भी बरामद हुए
इन आरोपियों से 24 पर्चे भी बरामद हुए हैं. इनमें एक तरफ हिंदी और दूसरी तरफ उर्दू में लिखा था- हम ऐलान करते हैं, हम अपने मकसद से पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपने रास्ते पर चलते रहेंगे, ये केवल एक शुरुआत है. आगे और भी कदम उठाए जाएंगे. वारदात के बाद ये पर्चे घटनास्थल पर छोड़ने थे. एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी व्हाट्सएप पर मुस्लिम आर्मी ग्रुप से जुड़े थे. उस ग्रुप में कई पाकिस्तानी हैंडलर्स भी जुड़े हैं. चारों आरोपियों साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, लोकेश और विकास पर पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश विरोधी साजिश रचने का आरोप है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *