Last Updated:
सस्ते और स्टाइलिश फैशन के लिए दिल्ली के ये 5 बाजार बेस्ट हैं. सरोजिनी नगर, जनपथ, लाजपत नगर, कमला नगर और दिल्ली हाट में ज्वेलरी मात्र ₹50-100 से शुरू होती है. यहां झुमके, नेकपीस और ऑक्साइड ज्वेलरी के ट्रेंडी डिजाइन मिलते हैं. बजट में शॉपिंग करने वालों के लिए ये टॉप लोकेशन्स हैं.
दिल्लीः फैशन और स्टाइल के मामले में दिल्ली हमेशा आगे रहा है, खासकर जब बात आती है बजट फ्रेंडली शॉपिंग की. राजधानी में कई ऐसे बाजार हैं जहां ऑक्साइड और सिल्वर ज्वेलरी बेहद सस्ते दामों में मिल जाती है. खास बात यह है कि ₹100 से शुरू होने वाले इयररिंग्स यहां की पहचान बन चुके हैं.
इन बाजारों की खासियत यह है कि यहां कम कीमत में बेहतरीन क्वालिटी और लेटेस्ट डिजाइन मिलते हैं. ऑक्साइड ज्वेलरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है क्योंकि यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है. आइए जानते हैं दिल्ली के 5 ऐसे मार्केट, जहां आपको ट्रेंडी ज्वेलरी का बेहतरीन कलेक्शन मिल सकता है.
दिल्ली टॉप-5 मार्केटः
- सरोजिनी नगर मार्केटः सरोजिनी नगर मार्केट अपनी सस्ती और ट्रेंडी चीजों के लिए मशहूर है. यहां ऑक्साइड ज्वेलरी की ढेरों वैरायटी मिलती है, जिसमें झुमके, चांदबाली और नेकपीस शामिल हैं. ₹100 से 200 में शानदार इयररिंग्स आसानी से मिल जाते हैं.यहां की ज्वेलरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट होती है.
- जनपथ मार्केटः जनपथ मार्केट में आपको हैंडमेड और यूनिक डिजाइनों की ज्वेलरी देखने को मिलेगी. यहां के ऑक्साइड पीस इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए परफेक्ट माने जाते हैं और कीमत भी काफी किफायती होती है.जनपथ मार्केट तो लड़कियों के सबसे फेवरेट मार्केट यहां पर आपको इतनी खूबसूरत कलेक्शन देखने को मिलेंगे जिनसे आपका दिल भी नहीं भरेगा, यहां पर यह सारे कलेक्शन मात्र ₹50 से शुरू हो जाते हैं.
- लाजपत नगर सेंट्रल मार्केटः लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में ऑक्साइड ज्वेलरी की अच्छी रेंज उपलब्ध है. यहां के स्टॉल्स पर आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स के साथ-साथ ट्रेडिशनल डिजाइन भी मिल जाते हैं, जो हर आउटफिट के साथ मैच करते हैं.यहां छोटे स्टॉल्स से लेकर बड़ी दुकानों तक हर जगह ज्वेलरी मिलती है. ब्राइडल फंक्शन से लेकर कैजुअल लुक तक के लिए यहां हर तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं.
- कमला नगर मार्केटः कमला नगर मार्केट खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां ₹100 से शुरू होने वाले इयररिंग्स और सिल्वर ज्वेलरी के ट्रेंडी डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के लुक को स्टाइलिश बनाते हैं.कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच यह मार्केट इसलिए पॉपुलर है क्योंकि यहां कम दाम में लेटेस्ट फैशन आसानी से मिल जाता है.
- दिल्ली हाटः दिल्ली हाट उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो कुछ अलग और यूनिक तलाश रहे हैं. यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आई हैंडमेड ऑक्साइड ज्वेलरी मिलती है, जिसमें ट्रेडिशनल टच साफ नजर आता है.यहां की ऑक्साइड ज्वेलरी में राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों की झलक दिखती है, जो इसे खास बनाती है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
