Last Updated:
Delhi wholesale Sadar Bazaar: दिल्ली का सदर बाजार दुकानदारों के लिए थोक का सामान खरीदने का बड़ा केंद्र है. यहां कॉस्मेटिक, होम डेकोर, स्टेशनरी सहित कई तरह के उत्पाद सस्ते में मिलते हैं. 50,000 रुपये में पूरी दुकान का माल खरीदा जा सकता है.
नई दिल्ली: अगर आपका सपना दुकान खोलकर खुद का छोटा सा बिजनेस शुरू करने का है, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप किस तरह का बिजनेस करना चाहते हैं या आप किस तरह की दुकान खोलना चाहते हैं. इसके लिए सस्ता और अच्छा माल कहां से मिलेगा तो आज ही आपकी परेशानी लोकल 18 दूर कर देगा. क्योंकि आपको बता दें की दुकान खोलने के लिए चाहे कॉस्मेटिक हो या फिर होम डेकोर या फिर राखी से लेकर बुक, कॉपी, किताब यानी स्टेशनरी से लेकर पूजा पाठ तक की सामग्री का सारा माल आपको दिल्ली के एक मार्केट में आसानी से मिल जाएगा. क्योंकि दिल्ली का यह मार्केट सिर्फ दुकानदारों के लिए ही मशहूर है. पूरे देश भर से दुकानदार यहां पर आते हैं और बड़ी संख्या में यहां से माल खरीदते हैं और फिर अपनी दुकान पर ले जाकर दोगुनी दम पर बेचते हैं.
इस मार्केट का नाम सदर बाजार है. जो कि चांदनी चौक के बेहद करीब पड़ता है और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से आप मात्र 20 रुपए का रिक्शा लेकर आप इस बाजार में पहुंच सकते हैं. इस बाजार में कदम रखते ही आपको बिजनेस का आईडिया अपने आप दिमाग में दौड़ने लग जाएगा. आपको समझ में आ जाएगा कि कितना माल खरीदना है और कौन सा खरीदना है. आपको यह भी समझ में आएगा कि आखिर आप किस तरह का बिजनेस करना चाहते हैं. क्योंकि यहां पर कॉस्मेटिक जैसे फाउंडेशन, लिपस्टिक, पूरी मेकअप किट, मेकअप का पूरा सामान सस्ते में मिलता है. ब्रांडेड मेकअप का सामान भी यहां पर आपको सस्ते में मिल जाएगा.
50 हजार में भर दें पूरी दुकान
अगर आपके जेब में सिर्फ 50000 रुपए हैं तो आप इस मार्केट में 50000 रुपए लेकर जाएंगे तो पूरे साल भर के माल की शॉपिंग करके अपने दुकान पर लौट सकते हैं. फिर इस 50,000 रुपए के माल से आप 100000 रुपए तक का बना सकते हैं, क्योंकि देश भर के सारे दुकानदार यहीं से सस्ता माल लेकर जाते हैं, फिर उसे महंगे में बेचते हैं और मुनाफा कमाते हैं. दिल्ली का सदर बाजार मुख्य रूप से थोक बाजार है. यहां खिलौने, कॉस्मेटिक्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, स्टेशनरी, घरेलू सामान, सजावटी सामान और कई तरह के दूसरे प्रोडक्ट भी थोक में मिलते हैं. इसीलिए यहां से आप कोई भी सिंगल सामान नहीं खरीद पाएंगे. हर दुकानदार यहां पर थोक में ही माल को बेचने के लिए तैयार रहता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
