Faridabad News: मंदिर में थी भागवत कथा, प्रसाद बनाकर फुर्सत हुआ रसोईया, फिर जो हुआ, कढ़ाई देखते ही मच गई चीख-पुकार

होमताजा खबरharyana

Faridabad News: मंदिर में थी भागवत कथा, प्रसाद बनाकर फुर्सत हुआ रसोईया, फिर जो हुआ, कढ़ाई देखते ही मच गई चीख-पुकार

Last Updated:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक मंदिर में भागवत कथा चल रही थी. भंडारे का आयोजन किया गया था. रसोईया खाना बना रहा था, सब्जी बनाने के बाद ठंडा करने के लिये बर्तन नीचे उतार कर रखा दिया. थोड़ी ही देर में कुछ ऐसा हुआ कि सब सन्न रह गए.

गर्म सब्जी में गिरने से बच्ची की मौत.

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में एक अनहोनी हो गई. यहां रविवार के दिन एक भंडारा कार्यक्रम में दो मासूम बच्चियां गर्म सब्जी के बड़े बर्तन में गिर गईं. इसमें झुलसकर एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज कराया जा रहा है. इस घटना से परिवार गहरे दुख में है. पूरे गांव में गमगीन मौहाल है. मृतक बच्ची महज 2 साल की थी.

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बच्ची की रविवार को एक ‘भंडारे’ (सामुदायिक भोज) में दर्दनाक मौत हो गई. दो बच्चियां गर्म सब्जियों से भरे एक बड़े बर्तन में गिर गईं थीं. जिसके कारण एक लड़की की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस के मुताबिक वे भंडारे की रसोई में खेलते समय फिसलकर बर्तन में गिर गईं.

पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ कस्बे के पास ढीग गांव के एक मंदिर में धार्मिक समागम – भागवत कथा – में भाग लेने वाले लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. दोनों लड़कियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने 2 साल की जिया को मृत घोषित कर दिया. परी (छह) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि रसोइये ने सब्जियों को ठंडा करने के लिए बर्तन को चूल्हे से उतार लिया था, लेकिन बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में उसके हाथ जल गए. पुलिस ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार, परी जिया के ऊपर गिर गई और दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं और बर्तन में गिर गईं. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जिया का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया. बल्लभगढ़ सदर थाने के प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि हमें दोनों लड़कियों के माता-पिता से कोई शिकायत नहीं मिली है. हालांकि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जिया की मौत पर शोक जताते हुए ग्रामीणों ने प्रसाद को तालाब में फेंक दिया.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्‍यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *