Last Updated:
Delhi Famous Amritsari Lassiwala:चांदनी चौक की अमृतसरी लस्सी 1972 से अपनी शुद्धता के लिए जानी जाती है. बिना किसी रंग और आर्टिफिशियल फ्लेवर के तैयार होने वाली इनकी गाढ़ी केसर लस्सी के मुरीद देश ही नहीं विदेशों में भी हैं. मात्र 40-50 रुपये में मिलने वाला यह स्वाद आज भी पुरानी दिल्ली की विरासत को जिंदा रखे हुए है.
पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित अमृतसरी लस्सी वाला सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि स्वाद की विरासत है. फतेहपुरी इलाके में मौजूद यह दुकान साल 1972 से लोगों को ठंडक और स्वाद का बेहतरीन संगम परोस रही है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आने वाले लोग भी यहां की लस्सी का स्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं.
इस दुकान की सबसे खास बात इसकी पारंपरिक तैयारी है. यहां लस्सी बनाने के लिए दही को खास तरीके से जमाया जाता है और फिर उसका पानी पूरी तरह निकाल दिया जाता है. यही वजह है कि यहां की लस्सी बेहद गाढ़ी और क्रीमी होती है, जो हर घूंट में अलग ही स्वाद देती है.
यहां की लस्सी को स्टील की ग्लास और कुल्हड़ में परोसा जाता है. ऊपर से डाली जाती है ताजी मलाई की मोटी परत बिना किसी आर्टिफिशियल रंग या फ्लेवर के तैयार यह लस्सी पूरी तरह शुद्ध और देसी स्वाद से भरपूर होती है. हर सिप में असली दूध और दही की क्वालिटी साफ महसूस होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दुकान की सबसे फेमस वैरायटी है केसर लस्सी. हल्की केसर की खुशबू और मलाई की रिचनेस इसे और भी खास बना देती है. यही वजह है कि पहली बार आने वाला ग्राहक भी इसी लस्सी को ट्राई करना पसंद करता है. केसर वाली लस्सी के लिए यहां पर लंबी लाइन लगते हैं. लोग इस लस्सी के दीवाने हैं.
शुरुआत भले ही प्लेन लस्सी से हुई थी, लेकिन आज यहां 6 से 8 तरह की लस्सी मिलती हैं. हर वैरायटी अपने अलग स्वाद और टेक्सचर के लिए जानी जाती है, जिससे हर ग्राहक को अपनी पसंद का फ्लेवर मिल जाता है. 40-50 की किफायती कीमत में मिलने वाली यह लस्सी न सिर्फ जेब पर हल्की है, बल्कि स्वाद में भी बेमिसाल है. सुबह से शाम तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है. टेकअवे की सुविधा के साथ यह जगह पुराने दिल्ली के सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड स्पॉट्स में गिनी जाती है.
