नोएडा में बीच सड़क 'पाताल लोक' का रास्ता! सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा, खौफ में लोग

Last Updated:

Noida News : नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में बीच सड़क पर बड़ा सा गड्ढा नजर आ रहा है. ये सड़क कोई आम नहीं बल्कि हर दिन हजारों लोगों के आने जाने का जरिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

नोएडा में सड़क धंसी.

नोएडा : आजकल यूपी में जिस तेजी से हाईवे, एक्सप्रेसवे और सड़कें बन रही हैं उसी तेजी से टूटने की खबर सामने आ जाती है. अब करोड़ों रुपये की लागत से नोएडा में बने एलिवेटेड रोड सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच का हाल बेहाल हो गया है. करीब 10 फीट अचानक सड़क धंस गई. इस रोड से हजारों की संख्या में रोजाना वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. वहीं, सड़क के ऐसे अचानक से धंस जाने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 क्षेत्र के तहत आने वाली एलिवेटेड रोड का हिस्सा धंस गया. इससे सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा गहरा गड्ढा हन गया. हालत देखकर सवाल उठा कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क का ये हाल कैसे हो सकता है. सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे मजबूत कंक्रीट के नीचे की मिट्टी खोखली हो गई हो. घटना के बाद एहतियातन ट्रैफिक रोक दिया गया, जिसके चलते एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इस हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल बढ़ गई है. घटना के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करने के साथ गड्ढे की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी. हालांकि, स्थानीय लोगों का सवाल है कि केवल गड्ढा भरने से सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित कैसे होगी. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पूरी परियोजना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

लोगों का कहना है कि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई तेज रफ्तार वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना कोई अनहोनी हो सकती थी. कौन इसका जिम्मेदार होता.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *