ना सोना, ना चांदी… फिर भी लाखों दिलों की पसंद बनी ये चूड़ियां, अमीर महिलाओं की है पहली पसंद, हाथों में देती है रॉयल लुक

होमताजा खबरDelhi

ना सोना, ना चांदी… फिर भी लाखों दिलों की पसंद बनी ये खास चूड़ियां

Last Updated:

Kundan Bangles: दिल्ली के बाबू चूड़ी वाले की कुंदन और मोजोनाइट स्टोन वाली गोल्डन कलर चूड़ियां अमीर महिलाओं में ट्रेंड में हैं. इसकी कीमत करीब 10 से 25 हजार रुपये तक है. बता दें कि इन दिनों इन चूड़ियों की ज्यादा मांग है. आइये जानते हैं इन चूड़ियों के बारे में.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: स्टाइलिश और अच्छा दिखने की तो भारत में हर कोई कोशिश करता है, लेकिन जब बात भारतीय महिलाओं के श्रृंगार की आती है तो पूरी दुनिया की महिलाएं भारतीय महिलाओं के श्रृंगार के आगे फिक्की दिखती हैं. वहीं, इसमें बड़ी वजह है भारतीय वेशभूषा और भारतीय श्रृंगार करने में इस्तेमाल आने वाली महिलाओं की कई चीजें जिससे वह सजती और संवरती हैं. भारतीय महिलाओं की खूबसूरती के पीछे पहली बड़ी वजह भारतीय वेशभूषा है, जिसके कारण उनके सौंदर्य में चार चांद लग जाते हैं, जिसमें कई और छोटी-छोटी चीजें भी हैं, जो कि महिलाओं की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारती है. जैसे की चूड़ियां और अन्य कई सामान. इसलिए आज हम आपको ऐसी चूड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजकल भारतीय महिलाएं डालकर बेहद खूबसूरत नजर आती हैं.

ना है सोने की ना है चांदी की यह महंगी चीज

भारत देश में चूड़ियां बेचने वालों में सबसे बड़ा नाम दिल्ली के बाबू चूड़ी वाले का है, जिनकी दुकान दिल्ली में हर जगह है, लेकिन उनकी एक मुख्य दुकान ग्रेटर कैलाश दिल्ली में है. इस दुकान के मालिक अब्दुल अजीज ने लोकल 18 से बताया कि इस वक्त अमीर घरों की महिलाएं काफी ज्यादा एक तरह की चूड़ियां डाल रही हैं. जो कि सिर्फ दो चूड़ियां आती हैं. जो कि एक-एक हाथ में डाली जाती है और दूसरी दूसरे हाथ में उनका कहना था कि इन चूड़ियों पर कुंदन का काम हुआ होता है, लेकिन यह चूड़ियां गोल्डन कलर की होती हैं और इन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता है कि यह सोने की नहीं है.

हालांकि उनका कहना था कि यह चूड़ियां ना तो सोने की हैं और ना ही चांदी की. बल्कि कुंदन के काम और बाकी शीशे के काम से इन चूड़ियों की खूबसूरती काफी लाजवाब दिखती हैं. इसलिए यह मार्केट में काफी ज्यादा महंगी है. उनके पास इन चूड़ियों के काफी मॉडल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग की वजह से इन चूड़ियों का काफी ज्यादा ट्रेंड आया है. क्योंकि लोग दूर दराज इलाकों में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाहते हैं और वहां पर वह असली सोना लेकर नहीं जाना चाहते. इसलिए वह इन चूड़ियों को लेकर वहां पर जाते हैं.

इन चूड़ियों के रेट के बारे में बताते हुए अब्दुल का कहना था कि इन चूड़ियों का रेट ₹10,000 से ₹12,000 के बीच से शुरू हो जाता है. जो कि फिर ₹25,000 तक जाता है और ₹25,000 में सिर्फ आपको दो हाथ की एक-एक चूड़ियां मिलती हैं.

अमेजोनाइट स्टोन भी हो रहा है इस्तेमाल

अब्दुल ने लोकल 18 को यह भी बताया कि यह चूड़ियां इस समय इसलिए भी ज्यादा महंगी हैं. क्योंकि कुंदन के काम के साथ-साथ इन चूड़ियों के अंदर मोजोनाइट स्टोन का भी इस्तेमाल हो रहा है, जिसके कारण यह काफी ज्यादा महंगी हो रही हैं और काफी ज्यादा ट्रेंड में भी आ रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनके पास इसकी सबसे ज्यादा वैरायटी है और उनका यह भी दावा था कि शायद ही कहीं और किसी को इतनी ज्यादा वैरायटी मिले, जितनी उनके पास है.

अब्दुल का कहना था कि कोई भी उन्हें बाबू चूड़ी वाला डॉट कॉम वेबसाइट से जाकर संपर्क करके यह चूड़ियां अपने घर मंगवा सकता है. वहीं, किसी को अगर यह चूड़ियां देख कर उनकी दुकान से लेनी है तो वह उनकी सबसे पुरानी दुकान जो की चांदनी चौक के बालीमराण में है, वहां पर भी जा सकता है और ग्रेटर कैलाश 1 की मार्केट में भी उनकी दुकान पर आ सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *