लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं पावर स्टार पवन सिंह, पहली बार लड़ रहे हैं चुनाव, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Last Updated:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह पहली बार काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह 16.75 करोड़ के चल और अचल संपत्ति के मालिक है. पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ की चल और 11.70 करोड़ की अचल संपत्ति है.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है पावर स्टार पवन सिंह

सासाराम. भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा कहे जाने वाले पवन सिंह संपत्ति के मामले में भी राजा हैं. 09 मई को उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया. नामांकन में दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी है. यह पहली बार ही होगा जब पावरस्टार के पास मौजूद संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक हुई है. हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह 16.75 करोड़ के चल और अचल संपत्ति के मालिक है. हालांकि अपने हलफनामे में पवन ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह की संपत्ति के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है. हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ की चल और 11.70 करोड़ की अचल संपत्ति है. पवन का मुख्य पेशा समाज सेवा और व्यवसाय है. पवन सिंह 2004 में बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण है.

मंहगे कारों के शौकीन हैं पवन सिंह

पवन सिंह की चल संपत्ति में 31.09 लाख रुपए के गहने और 60 हजार रुपए नगद शामिल है. पवन सिंह के पास चार गाड़ियां हैं, जिनमें फॉर्च्यूनर, इनोवा हाई क्रॉस, लैंड रोवर और एक स्कूटी है. जिसकी कीमत 1 करोड़ 39 लाख 75 हजार 391 रूपए है. 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपए थी. हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपए की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि है. आरा में दो वाणिज्यिक संपत्ति है. मुंबई और लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपए की पांच आवासीय संपत्ति शामिल हैं. पवन सिंह के पास मुंबई के बी-विंग अंधेरी और सी-विंग में दो-दो फ्लैट है. वहीं लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 2100 वर्ग फुट जमीन है. आरा के कुलहड़िया और सिंघी गांव में कुल 116.644 डिसमिल खाली वाणिज्य भूखंड है. वहीं आरा के मौला बाग में 4.081 डिसमिल में घर पटना के आशियाना नगर में 1752.339 दो आवासीय खाली भूखंड हैं. पवन सिंह ने आईसीआईसीआई बैंक से एक करोड़ का लोन भी लिया है. इसके अलावा पवन सिंह के पास आईसीआईसीआई के म्युचुअल फंड 31,53,88,4.19 और जीवन बीमा निगम की 6,63,9428.19 रुपये की दो पॉलिसी है.

पवन सिंह पर दर्ज है कई मामले 

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. जिन्हें पावर स्टार के नाम से भी जाना जाता है. पवन सिंह मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिला के जोखरी गांव के रहने वाले हैं. उन पर आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्ज है. इसके अलावा बलिया परिवार न्यायालय में भरण पोषण का एक मामला दर्ज है. साथर हीं मुंबई में शारीरिक शोषण, सोशल मीडिया और अन्य के एक मामले दर्ज हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *