हीट वेव के चलते गाजियाबाद में बदला स्कूलों का समय, अब नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की 12:30 बजे होगी छुट्टी

Last Updated:

Ghaziabad School Timing Update: गाजियाबाद में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. डीएम के निर्देश पर 27 अप्रैल 2026 से कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब सीबीएसई, आईसीएसई और सरकारी सहित सभी स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे. बच्चों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाने के लिए यह आदेश लागू किया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी.

गाजियाबाद में लू का अलर्ट, 27 अप्रैल से बदल जाएगा स्कूलों का टाइम-टेबल (फोटो-AI)

Ghaziabad School Timing Update: दिल्ली-एनसीआर में सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं. आसमान से बरसती आग और झुलसा देने वाली लू (Heat Wave) को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने नौनिहालों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, अब बच्चों को भीषण दोपहर में तपती सड़कों पर परेशान नहीं होना पड़ेगा.

27 अप्रैल से लागू होगा नया समय
दरअसल, गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ओपी यादव द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूलों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. यह नया नियम 27 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी ताकि बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से बचाया जा सके.

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा नियम
प्रशासन का यह आदेश किसी एक बोर्ड के लिए नहीं, बल्कि जिले में संचालित होने वाले सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा. इसमें शामिल हैं:

  • उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय.
  • अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल.
  • सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी बोर्ड के स्कूल.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि इस आदेश का पालन करना अनिवार्य है. सभी स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे तक हर हाल में सुनिश्चित करें. आदेश की अवहेलना करने वाले या समय में मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन चिंतित
जिला प्रशासन का मानना है कि दोपहर 1 बजे के बाद तापमान अपने चरम पर होता है. छोटे बच्चों में लू और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इसी जोखिम को कम करने के लिए छुट्टी का समय पहले कर दिया गया है.

अभिभावकों और विशेषज्ञों की सलाह
प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी पेरेंट्स को सावधानी बरतने की सलाह दी है:

  1. हाइड्रेशन: बच्चों को स्कूल भेजते समय पानी की बोतल के साथ ग्लूकोज या नींबू पानी जरूर दें.
  2. पहनावा: बच्चों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाएं ताकि पसीना आसानी से सोख सके.
  3. धूप से बचाव: छुट्टी के समय बच्चों का सिर ढक कर रखें और उन्हें सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाएं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *