मिल्कीपुर चुनाव में कांटे की टक्कर! इकबाल अंसारी बोले- सीएम योगी के नाम पर करें वोट, भाजपा की जीत के लिए मांगी दुआ

Last Updated:

Milkipur chunav 2025: बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने लोगों से अपील की है कि लोग मिल्कीपुर में योगी जी का ध्यान रखें. उन्होंने दुआ मांगी है. सीएय योगी ही मिल्कीपुर का विकास कर सकेंगे. अंसारी ने कहा कि अयोध्या को योगी ने संभाला और संवारा है. इसी तरह मिल्कीपुर का भी विकास होगा.

ख़बरें फटाफट

अयोध्या: यूपी के अयोध्या की हॉट सीट मिल्कीपुर विधानसभा में 5 फरवरी को मतदान होगा. सपा और भाजपा के लिए मिल्कीपुर का चुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव हो चुका है. भाजपा और सपा में सीधी टक्कर है. 8 तारीख को नतीजा आएगा. मिल्कीपुर की जनता साइकिल पर सवार होगी या फिर कमल का फुल खिलाएगी. इसी बीच मिल्कीपुर चुनाव को लेकर अब दुआओं का भी दौर शुरू हो चुका है. मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सरकार के समर्थन में दुआ मांग रहे हैं.

इकबाल अंसारी ने बाकायदा इस्लामी पूजा पद्धति के अनुसार नमाज पढ़ी और नमाज पढ़कर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में मिल्कीपुर के उपचुनाव में बीजेपी की जीत की दुआ मांगी है. उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म नगरी है. अयोध्या में विकास हुआ है.

लोगों को मिला है रोजगार

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में लोगों को रोजगार मिला है. धर्म नगरी अयोध्या की खूबसूरती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से है. योगी-मोदी ने अयोध्या के लिए जो काम किया है. वह बहुत ही अच्छा है. राम भक्त अयोध्या आकर दर्शन पूजन कर रहे हैं और अयोध्या में आनंद उठा रहे हैं.

सीएम योगी के नाम पर करें वोट

बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने लोगों से अपील की है कि लोग मिल्कीपुर में सीएम योगी का ध्यान रखें. उन्होंने भाजपा के जीतने की दुआ मांगी है. मिल्कीपुर के हिंदू और मुसलमान योगी के साथ रहें. इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या को योगी ने संभाला और संवारा है. अयोध्या की तरह ही मिल्कीपुर का भी सीएम योगी विकास करेंगे. उन्होंने सीएम योगी के नाम पर वोट देने की अपील की है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *