लोकसभा चुनाव: PM आवास पर बैठक खत्म, शाह-नड्डा का विभिन्न राज्यों की कोर कमेटी के साथ उम्मीदवारों के नाम पर मंथन!

होमताजा खबरदेश

लोकसभा चुनाव: PM आवास पर बड़ी बैठक खत्म, शाह-नड्डा पहुंचे पार्टी मुख्यालय

Last Updated:

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक खत्म हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमित शाह-जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. (PTI)

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक खत्म हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे.

बताया जा रहा है कि तीनों नेताओ की इस उच्चस्तरीय बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति के साथ ही बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई हो.

पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बैठक के समापन के बाद जेपी नड्डा और अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे. उसके बाद विभिन्न राज्यों की कोर कमेटी के नेताओं के साथ भी बैठक कर रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के दोनों आला नेता कर्नाटक, केरल, सिक्किम, राजस्थान और ओडिशा सहित अन्य कई राज्यों के कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर सकते हैं.

आपको बता दें कि अमित शाह और जेपी नड्डा ने सोमवार को भी देर रात तक विभिन्न राज्यों की कोर कमेटी के नेताओं संग बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर राज्यवार चर्चा की थी.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *