क्या राहुल गांधी की आज संसद में होगी वापसी? सबकी निगाहें लोकसभा सचिवालय पर

होमताजा खबरदेश

क्या राहुल गांधी की आज संसद में होगी वापसी? सबकी निगाहें लोकसभा सचिवालय पर

Last Updated:

Will Rahul Gandhi Return to Parliament Today: आज सभी की निगाहें लोकसभा सचिवालय पर टिकी हैं. राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल करने की कार्रवाई आज लोकसभा सचिवालय शुरू करेगा. आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित कॉपी की जांच की जाएगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

राहुल गांधी की संसद में वापसी को लेकर सबकी निगाहें लोकसभा सचिवालय पर टिकी हैं. (PHOTO:AP)

नई दिल्ली. सभी की निगाहें आज को लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) पर हैं. आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के शुक्रवार के आदेश के बाद लोकसभा सचिवालय आज उनकी सदस्यता को बहाल करने की कार्रवाई शुरू करेगा. लोकसभा के अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति की जांच की जाएगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी. आदेश को पढ़ने के बाद प्रक्रिया में आमतौर पर 30 मिनट से कम समय लगता है. ऐसी अधिसूचनाओं का प्रोफार्मा सचिवालय के पास आसानी से उपलब्ध है.

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने सोमवार सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है. जहां वह ‘मोदी सरनेम’ मामले (Modi Surname Case) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में बहाल करने की अपनी मांग उठा सकती है. कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की एक प्रति औपचारिक रूप से लोकसभा सचिवालय को सौंप दी गई. जिसमें सूरत की एक अदालत द्वारा गांधी की सजा पर रोक लगा दी गई थी.

कानून मंत्रालय की राय लेने से लंबी हो जाएगी बहाली की प्रक्रिया
हालांकि अगर लोकसभा का सचिवालय कानून मंत्रालय की राय लेने का फैसला करता है, तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता की बहाली एक लंबी प्रक्रिया में बदल सकती है. जैसा कि इस साल की शुरुआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद मोहम्मद फैजल के मामले में हुआ था. लक्षद्वीप के सांसद को जनवरी में केरल हाईकोर्ट से उनकी सजा पर रोक का आदेश मिल गया. जबकि लोकसभा में लौटने से पहले उन्हें लगभग दो महीने तक इंतजार करना पड़ा. लोकसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस तरह के कदम की संभावना बहुत कम है. यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है.

विपक्षी गठबंधन के दलों की आज बैठक
नवगठित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेता सदन के पटल पर रणनीति तैयार करने के लिए सोमवार को संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में बैठक करेंगे. यह बैठक सुबह 10 बजे होगी. अगर राहुल गांधी की अयोग्यता जल्द से जल्द रद्द नहीं की गई तो I.N.D.I.A की और कांग्रेस की बैठकों में विपक्षी नेता भविष्य के कदमों की योजना पर चर्चा करेंगे. कांग्रेस के लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि ‘हम सभी उम्मीद करते हैं कि लोकसभा अध्यक्ष जल्द से जल्द सही फैसला लेंगे.’

About the Author

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *