Last Updated:
तिहाड़ जेल से काली पैंट-कमीज में बाहर आया गैंगस्टर नीरज बवाना, हरि नगर पहुंचा. चारों तरफ जवान और स्पेशल सेल की टीमें तैनात रहीं। नीरज को कोर्ट से सिर्फ 5 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी. वह अपनी पत्नी और हाल ही में जन्मे जुड़वा बच्चों से मिलने हरि नगर पहुंचा था.
काली पैंट-टीशर्ट में बदमाश को देख पड़ोसी भी हैरान
चारों तरफ जवान, कड़ी निगरानी और महज 5 घंटे का वक्त. ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि गैंगस्टर नीरज बवाना की कस्टडी पैरोल का नजारा था. नीरज के हरि नगर पहुंचते ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई. दिल्ली पुलिस के साथ स्पेशल सेल की टीमें भी तैनात रहीं. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते पूरा इलाका छावनी जैसा नजर आया.
पत्नी और नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने पहुंचा
नीरज बवाना 2015 से जेल ने बंद है. कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इनमें एक बेटा और एक बेटी हैं. इसलिए नीरज बवाना को कोर्ट ने परिवार से मिलने की अनुमति दी थी. उन्हें महज 5 घंटे का वक्त दिया गया था. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी हरि नगर में किराए के मकान में रहती है. जेल से बाहर निकलने के बाद वह सीधे हरि नगर स्थित अपनी पत्नी के पास पहुंचा, जहां उसने पत्नी और नवजात बच्चों से मुलाकात की.
काली पैंट-कमीज में नजर आया गैंगस्टर
नीरज बवाना जब तिहाड़ जेल से बाहर आया तो उसने काली पैंट और कमीज पहन रखी थी. हाथ में एक थैली भी थी. उसके जेल से बाहर निकलने के दौरान सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था. नीरज के हरि नगर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी. आसपास के क्षेत्र में दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीमें तैनात थीं. पुलिस की मौजूदगी इतनी ज्यादा थी कि इलाके में छावनी जैसा माहौल दिखाई दिया. पुलिस लोगों को साइड होने को कहा जिससे पैरोल की सुरक्षा पर कोई बाधा न आए.
हर कदम पर पुलिस की नजर
कस्टडी पैरोल के दौरान नीरज बवाना की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही. उसके परिवार से मिलने के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी गई. दिल्ली पुलिस के साथ स्पेशल सेल की टीमें भी इलाके में मौजूद रहीं. पुलिस लगातार आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, ताकि पैरोल की अवधि के दौरान किसी तरह की बुरी स्थिति न बने.
पांच घंटे बाद फिर तिहाड़ पहुंचा
कोर्ट से मिली पांच घंटे की कस्टडी पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद नीरज बवाना को दोबारा तिहाड़ जेल ले जाया गया. उसे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में वापस जेल पहुंचाया गया. इस तरह कुछ घंटों के लिए नीरज बवाना तिहाड़ से बाहर आया, पत्नी और नवजात जुड़वा बच्चों से मिला और तय समय पूरा होने के बाद फिर जेल लौट गया. हालांकि, उसके बाहर आने के दौरान हरि नगर में जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई, उसने पूरे घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…
और पढ़ें
