'मेरा भाई… घर के बाथरूम में…' घर में मिली कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की लाश

होमताजा खबरDelhi

‘मेरा भाई… घर के बाथरूम में…’ घर में मिली कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन की बॉडी

Last Updated:

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश सफदरजंग इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कड़कड़डूमा कोर्ट (DLSA) में तैनात 35 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने अपने ही घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उनका शव घर के बाथरूम में लटकता हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके और न्यायिक महकमे में भारी हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. घटना की खबर पाकर कड़कड़डूमा कोर्ट के कई वकील भी मौके पर पहुंच रहे हैं.

जज अमन कुमार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. न्याय के मंदिर में बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाले एक युवा जज ने खुद खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग में कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस हाई-प्रोफाइल मामले ने दिल्ली पुलिस और न्यायिक प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सफदरजंग इलाके में स्थित जज के आवास पर हुई. मृतक जज की पहचान 35 वर्षीय अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है. वर्तमान में दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पुलिस के मुताबिक, जज अमन शर्मा का शव उनके ही घर के बाथरूम में फंदे से लटकता हुआ पाया गया.

जीजा ने पुलिस को किया फोन

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक जज के जीजा ने उन्हें बाथरूम में फंदे से झूलता हुआ देखा. दिल्ली पुलिस को दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक कॉल मिली थी. फोन करने वाले शख्स (जज के जीजा) ने पुलिस को बताया कि, ‘मेरे भाई ने घर के बाथरूम में सुसाइड कर लिया है.’ पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मृतक के जीजा शिवम जो कि डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं. प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. बिना कोई वक्त गंवाए जज अमन कुमार शर्मा को फंदे से उतारकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घर पर पहुंच रहे वकील

आत्महत्या की खबर फैलते ही कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े कई वकील और उनके परिचित मौके पर पहुंच रहे हैं. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसने एक जज को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

पुलिस ने अभी तक जो कुछ बताया

सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत पीसीआर कॉल मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि अमन कुमार शर्मा (उम्र-30 साल) ग्रीन पार्क मेन में अपने घर में आत्महत्या कर ली. वह कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात थे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके.

(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *