Last Updated:
Kanishak Kataria IAS Success Story: यूपीएससी सीएसई 2018 का रिजल्ट आज भी याद किया जाता है. इसमें कनिष्क कटारिया ने रैंक 1 हासिल की थी. इससे पहले जेईई की एससी कैटेगरी में भी उन्होंने रैंक 1 हासिल की थी. आईएएस अफसर बनने के लिए कनिष्क कटारिया ने विदेश की हाई पेइंग जॉब छोड़ दी थी.
Kanishak Kataria IAS Success Story: कनिष्क कटारिया की पत्नी सोनल चौहान भी आईआईटी बॉम्बे से पासआउट हैं
नई दिल्ली (Kanishak Kataria IAS Success Story). कई लोग पैसों की चमक छोड़कर अपने अंदर की आवाज चुनते हैं. दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग में सालाना 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पैकेज, विदेश में शानदार लाइफस्टाइल और सेटल्ड करियर… आईआईटी बॉम्बे से पढ़े कनिष्क कटारिया ने ये सुख-सुविधाएं छोड़कर सिविल सेवा की राह चुनी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सीएसई 2018 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया.
आईएएस अफसर बनने के लिए छोड़ दी 1 करोड़ की नौकरी
कनिष्क कटारिया ने 2010 की JEE परीक्षा में जनरल कैटेगरी में 44वीं रैंक और SC कैटेगरी में 1st रैंक हासिल की थी. IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया. वहां उनकी सालाना सैलरी करीब 1 करोड़ रुपये थी. विदेश में काम करने के दौरान उनके मन में देश की गवर्नेंस व्यवस्था को सुधारने का विचार आया. उनके पिता और चाचा IAS अधिकारी रह चुके थे. इसलिए बचपन से ही उन्होंने प्रशासनिक कामकाज का माहौल देखा.
बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी और गणित पर पकड़
पहले ही प्रयास में रचा इतिहास
अप्रैल 2019 में जब यूपीएससी सीएसई 2018 के नतीजे आए तो कनिष्क कटारिया का नाम पूरे देश में गूंज उठा. उन्होंने कुल 2025 अंकों में से 1121 अंक प्राप्त कर देश में टॉप किया था. उन्होंने लिखित परीक्षा में 942 और पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में 179 अंक हासिल किए. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, बहन के साथ-साथ अपनी खास दोस्त को भी दिया. कनिष्क कटारिया की सक्सेस स्टोरी साबित करती है कि इरादे मजबूत हों और स्ट्रैटेजी सही हो तो बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल किया जा सकता है.
क्या सिर्फ नौकरी छोड़ना ही सफलता की गारंटी है?
कनिष्क कटारिया की सफलता के बाद अक्सर चर्चा होती है कि क्या 1 करोड़ की नौकरी छोड़ने वाले ही यूपीएससी टॉप कर सकते हैं? असल में यह फैसला सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि Clarity of Thought का था. हर साल लाखों युवा यूपीएससी सीएसई की तैयारी करते हैं. लेकिन उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं. फर्क इस बात से नहीं पड़ता कि आप कितनी बड़ी नौकरी छोड़ रहे हैं, बल्कि इससे पड़ता है कि आप अपनी असफलताओं से कितना सीख रहे हैं और कितनी ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं.
कनिष्क कटारिया का सफर सिखाता है कि करियर में बड़ा रिस्क भी सफल हो सकता है. बस उसके पीछे ठोस मेहनत और देश सेवा का सच्चा जुनून होना चाहिए.
