Last Updated:
नई दिल्ली. हाल ही में मुंबई ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में लास्ट माइल कनेक्टिविटी पॉड टैक्सी का काम भूमि पूजन के साथ शुरू कर दिया गया है. इसके साथ जेवर एयरपोर्ट से नोएडा फिल्म सिटी पॉड टैक्सी की राह आसान हो जाएगी. संभावना है कि उसी तरह यहां पर पॉड टैक्सी चलाई जा सकती हैं.
हाल ही में मुंबई ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में लास्ट माइल कनेक्टिविटी पॉड टैक्सी का काम भूमि पूजन के साथ शुरू कर दिया गया है. इसके साथ जेवर एयरपोर्ट से नोएडा फिल्म सिटी पॉड टैक्सी की राह आसान हो जाएगी.
जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी पहुंचना अब बेहद आसान होने वाला है.जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक प्रस्तावित पॉड टैक्सी अब पहले चरण में ही परी चौक तक चलाई जाएगी. पहले दो चरणों में बंटा प्लान बदल दिया गया है. 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक पीपीपी मॉडल पर बनेगा.
यमुना अथॉरिटी ने फिल्म सिटी तक पहले चरण को बढ़ा कर परी चौक शामिल करने का निर्णय लिया है. कंपनियों के साथ हुई मीटिंग के बाद यह बदलाव किया गया. अथॉरिटी शासन स्तर पर प्रस्ताव रखेगी और दोबारा ग्लोबल टेंडर निकालेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यमुना अथॉरिटी ने 20 किमी एलिवेटेड ट्रैक पर पहले चरण में ही एयरपोर्ट से परी चौक तक सेवा शुरू करने का फैसला लिया है.फिल्म सिटी को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी मिल रही है.
जेवर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग के बाद पॉड टैक्सी से सीधा पहुंचना संभव होगा. पीपीपी मॉडल पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा की इंटरनल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा.
जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक की यात्रा अब आसान हो जाएगी. यमुना अथॉरिटी ने पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ा दिया गया है.
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में देश की पहली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी सिस्टम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. यह काफी मॉडर्न और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा, जिसमें छोटी-छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिना किसी ड्राइवर के अपने आप चलेंगी.
