राहुल गांधी पर टिप्पणी मामले में घिरे एंकर अशोक श्रीवास्तव, नोटिस देने गाजियाबाद पहुंची तेलंगाना पुलिस, मगर लौटी खाली हाथ

Last Updated:

Ghaziabad News: डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बेगमपुरा थाने में मामला दर्ज है. शिकायत यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कराई है. आरोप उस बयान को लेकर है. जिसमें श्रीवास्तव ने अपने एक टीवी कार्यक्रम में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना वीर सावरकर से की थी. अब ये मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है. जिसको लेकर तेलंगाना पुलिस गाजियाबाद पहुंची थी. लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव

गाजियाबाद: डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव से जुड़े एक बयान पर शुरू हुआ कानूनी विवाद अब दूसरे राज्य तक पहुंच गया है. तेलंगाना पुलिस इस मामले में नोटिस तामील कराने के लिए गाजियाबाद आई. लेकिन श्रीवास्तव घर पर नहीं मिले. जिसके कारण टीम को बिना औपचारिक कार्रवाई के लौटना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बेगमपुरा थाने में मामला दर्ज है. शिकायत यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कराई है. आरोप उस बयान को लेकर है. जिसमें श्रीवास्तव ने अपने एक टीवी कार्यक्रम में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना वीर सावरकर से की थी. इसी टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हुआ और मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया.

जांच में शामिल होने के लिए नोटिस
तेलंगाना पुलिस के दो सब-इंस्पेक्टर गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पहुंचे और स्थानीय पुलिस के समक्ष अपनी आमद दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि वे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील करने आए है. यह नोटिस अशोक श्रीवास्तव को जांच में शामिल होने के लिए जारी किया गया है.

खाली हाथ टीम को लौटना पड़ा
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि अशोक श्रीवास्तव का निवास सूर्यनगर चौकी क्षेत्र में है. तेलंगाना पुलिस जब वहां पहुंची तो वह घर पर मौजूद नहीं थे. काफी देर इंतजार और आवश्यक औपचारिक प्रयासों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका. जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *