JEE Advanced में बचे हैं सिर्फ 13 दिन, टॉप रैंक लाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, जेईई एडवांस्ड के बन सकते हैं टॉपर

Last Updated:

JEE Advanced Preparation Tips: आईआईटी जेईई एडवांस्ड 17 मई को है. ऐसे में अब स्टूडेंट के लिए सिर्फ 14 दिन बचे हुए हैं. बता दें कि जेईई एडवांस्ड में दो पेपर होंगे. ऐसे में अंतिम दिनों की तैयारी के लिए एक्सपर्ट मोहित रोहिल्ला और आशीष शर्मा ने कुछ खास टिप्स दिए. इस टिप्स से स्टूडेंट टॉपर भी बन सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: आईआईटी जेईई एडवांस्ड पेपर 17 मई को है, जिसमें अब सिर्फ 13 दिन बचे हैं. करीब ढाई लाख स्टूडेंट इस पेपर को देंगे. बचे हुए 13 दिन में कौन सी रणनीति अपनाकर स्टूडेंट टॉप कर सकते हैं या एक अच्छी रैंक ला सकते हैं. यही जानने के लिए आईआईटी रुड़की से पास आउट दो बड़े एक्सपर्ट जिनका नाम आशीष शर्मा और मोहित रोहिल्ला है. जो कि देश की राजधानी दिल्ली के एक बड़े कोचिंग सेंटर विजनरी मास्टर्स के एक्सपर्ट शिक्षक हैं. उनसे लोकल 18 की टीम ने विस्तार से बातचीतक की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

मोहित रोहिल्ला और आशीष शर्मा दोनों ने यही बताया कि जो स्टूडेंट आईआईटी मेन में टॉप करते हैं. ऐसा जरूरी नहीं है कि वो एडवांस में भी टॉप करें. क्योंकि एडवांस्ड का पेपर काफी बड़ा होता है और इसमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और गणित तीनों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है और एडवांस्ड में 2 पेपर होते हैं. एक सुबह 9:00 से 12 बजे तक और दूसरा 2 बजे से 5 बजे तक. जबकि मेन में सिर्फ सिंगल पेपर होता है. इसीलिए एडवांस्ड की तैयारी बहुत गंभीरता से होनी चाहिए.

गणित बनाता है स्टूडेंट को टॉपर

आईआईटी रुड़की से पासआउट एक्सपर्ट मोहित रोहिल्ला ने बताया कि एडवांस्ड के पेपर में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ तीनों महत्वपूर्ण है. तीनों में कटऑफ क्लियर करना होता है. अगर कोई ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कर रहा है और फिजिक्स को भी उसने अच्छे से तैयार कर लिया तो आईआईटी जेईई एडवांस्ड में एक अच्छी रैंक आना तय है. अगर किसी स्टूडेंट ने गणित को भी हल कर लिया तो गणित ही ऐसा विषय है, जो टॉपर बनाता है. इसलिए तीनों में तैयारी अच्छी होनी चाहिए. एडवांस्ड पेपर में घंटे कोई जरूरी नहीं है. बस सारे कांसेप्ट क्लियर होने चाहिए. अपनी पढ़ाई को कई भागों में बांटकर तैयारी करें. उन्होंने यह भी बताया कि बचे हुए दिनों में पिछले साल के पेपर हल जरूर कर लें और लिखने की प्रैक्टिस जरूर बना लें. ताकि आपको पेपर के वक्त किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

60% भी हल कर लिया तो आ जाएगी रैंक

आईआईटी रुड़की से पास आउट एक और वरिष्ठ एक्सपर्ट आशीष शर्मा ने बताया कि एडवांस्ड की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए कम वक्त है. ऐसे में जो पुराने नोट्स हैं, उनको ही एक बार फिर रिवाइज करें. एडवांस्ड में सिलेक्शन जरूरी है. इसीलिए एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि आपको कहीं से भी नंबर हासिल करने हैं. एडवांस्ड मिक्स कांसेप्ट का पेपर होगा तो इस को ध्यान में रखकर तैयारी करें. अगर आपने 50 से 60% भी पेपर हल कर लिया तो आपको एक अच्छी रैंक मिल जाएगी.

उन्होंने यह भी बताया कि एडवांस्ड का पहला पेपर सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 के बीच में होगा और दूसरा पेपर 2:00 से लेकर 5:00 के बीच में होगा तो अगर आप बचे हुए दिन में तैयारी कर रहे हैं तो लिखने की और पढ़ने की प्रैक्टिस इन 6 घंटे के दौरान ही करें. ताकि इन 6 घंटे के दौरान ही आपका दिमाग सबसे तेज और एक्टिव रहे. एडवांस्ड का पेपर मेन से पूरी तरह से अलग होगा. इस बात को दिमाग में बैठा लें. कोशिश करें कि पिछले साल के एडवांस्ड के पेपर की प्रैक्टिस जरूर कर लें.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *