27 की उम्र में सरपंच और 55 साल में मुख्यमंत्री, गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि देकर ने लिया था ज्ञापन, कही थी ये बात

Last Updated:

राजस्थान के नए निर्वाचन मुख्यमंत्री जो पहले सिर्फ एक विधायक और भाजपा के प्रदेश मंत्री के तौर पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में प्रतापनगर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सर्किल पर स्व. सुखदेव सिंह गोगामेडी जी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी. 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा. 

अंकित राजपूत/जयपुर. राजस्थान की जनता को भजनलाल शर्मा के रूप में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री मिल गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश को दो नए डिप्टी सीएम भी मिले हैं. जिसमें दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाया गया है. हालांकि,  प्रदेश की जनता की सबसे ज्यादा दिलचस्पी दो ही मुद्दो को लेकर दिखाई दे रही थी. जिसमें से एक गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और दूसरी राजस्थान के मुख्यमंत्री की, जिसमें आज जनता के दोनों मुद्दे पुरे हो गए हैं.

आपको बता दें राजस्थान में कुछ ही दिनों पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो शूटरों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी थी. उसके बाद से प्रदेश की जनता और खासकर राजपूत समाज बहुत आक्रोशित था और हत्या के बाद से लगातार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को पकड़ने को लेकर और उन्हें न्याय दिलाने को लेकर हंगामा मचा हुआ था. पुलिस में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को पकड़ लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही हैं.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को थी श्रद्धांजलि
जब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड हुआ तो राजस्थान के नए निर्वाचित मुख्यमंत्री जो पहले सिर्फ एक विधायक और भाजपा के प्रदेश मंत्री के तौर पर स्व. सुखदेव सिंह गोगामेडी जी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी और कहा था जल्द ही गोगामेड़ी हत्या के हत्यारोपी को पकड़ लिया जाएगा और जनता ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो. भजनलाल शर्मा ने सांगानेर की जनता से ज्ञापन लिया और कहा था जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *