सावधान! दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश, IMD की आ गई चेतावनी
Last Updated:
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को एक बार फिर तेज आंधी और बारिश आई है.
IMD Warning Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को एक बार फिर से आंधी तूफान के साथ बारिश आई है. दिन में तेज-धूप की वजह से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश की खबर है. तेज गरज और आंधी तूफान की वजह से मौसम विभाग ने वार्निंग जारी किया है. बता दें कि अभी आप ऑफिस से निकल रहे हैं, तो सावधानी जरूर बरतें.
