दिल्ली में 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, लोगों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, घेर ली चौकी

होमताजा खबरDelhi

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Last Updated:

दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची से कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय अंकित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को लेकर लोगों में खूब गुस्सा है.

दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 34 साल के आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार यानी 21 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे कुछ लोग 6 साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे. इन लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किशनगंज इलाके में एक व्यक्ति को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करते हुए पकड़ा है.

आरोपी की पहचान किशनगंज के ही रहने वाले अंकित के रूप में हुई है. उसकी उम्र 34 साल बताई गई है. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा. वहीं, पुलिस टीम ने उस स्थान का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है, जहां घटना होने का आरोप है. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, मामले में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है. बच्ची की मेडिकल जांच और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *