MG Windsor बनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, अप्रैल 2026 में इतने ग्राहकों ने खरीदा

Last Updated:

MG Motor India ने अप्रैल 2026 में 6,018 यूनिट की बिक्री के साथ नए वित्त वर्ष की पॉजिटिव शुरुआत की है. Windsor भले ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, लेकिन इसकी सेल घटी है. दूसरी तरफ Hector और Comet EV ने शानदार ग्रोथ दर्ज की. खासतौर पर Comet EV की बिक्री में 215% का बड़ा उछाल देखने को मिला. जानिए MG की हर मॉडल की पूरी सेल्स रिपोर्ट और किस SUV/EV ने मारी बाजी.

ख़बरें फटाफट

MG windsor कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही.

MG Motor इंडियन कार मार्केट में JSW के साथ मिलकर कारोबार कर रही है. कंपनी ने FY27 की पॉजिटिव नोट पर शुरुआत की. पिछले महीने इनकी कुल 6,018 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 5,829 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो बिक्री घटने के बावजूद भी पहले नंबर पर MG Windsor है. वहीं, MG Hector और Comet की सेल बढ़ी है. इसके अलावा, ZS EV और Astor की सेल घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

MG Windsor

सेल के मामले में पहले नंबर पर एमजी विंडसर है. पिछले महीने इसकी कुल 3,296 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3,660 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है.

MG Hector

हेक्टर की मांग बढ़ी है. पिछले महीने इस प्रीमियम SUV को कुल 1,297 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 977 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 33 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

MG ZS EV

सेल्स रिपोर्ट में तीसरे नंबर पर जेडएस ईवी है. अप्रैल 2026 में इसकी कुल 717 यूनिट बेची गई हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं कुल 864 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 17 प्रतिशत गिरावट को दर्शाता है.

MG Comet

बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर कॉमेट ईवी का नाम है. अप्रैल 2026 में इस छोटी EV को कुल 601 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 की 191 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 215 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

MG Astor

पांचवें और अंतिम स्थान पर एमजी एस्टर है. पिछले महीने इसकी 107 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 133 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. इसके अलावा, Gloster को अप्रैल 2026 में कोई भी ग्राहक नहीं मिला.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *