Kieron Pollard Punished: मुंबई इंडियंस के गालीबाज कोच कीरोन पोलार्ड पर लगा भारी जुर्माना, पंजाब किंग्स के खिलाफ की थी ये घटिया हरकत

होमखेलक्रिकेट

MI के गालीबाज बैटिंग कोच पोलार्ड पर लगा जुर्माना, अंपायर के साथ की थी बदतमीजी

Last Updated:

Kieron Pollard fined match fee: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोत कीरोन पोलार्ड पर रेफरी का हंटर चला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पोलार्ड ने फोर्थ अंपायर के साथ बदतमीजी की थी, जिसे लेकर उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी मिला है.

कीरोन पोलार्ड पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर रेफरी ने मैच फीस के 15 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है. पोलार्ड को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान फोर्थ अंपायर के साथ अपशब्द कहने का दोषी पाया गया है. घटना मुंबई की पारी के 19वें ओवर की जब पोलार्ड ने फोर्थ अंपायर के साथ बहस की थी. मैच फीस के जुर्माने के साथ-साथ पोलार्ड को एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. पंजाब किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस का ये मैच धर्मशाला में खेला गया था.

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. हालांकि, मुंबई के लिए ये जीत किसी काम नहीं आ पाएगी क्योंकि टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कोशिश है कि वह अपने बचे हुए मैचों में जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करें.

मुंबई की जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने कमाल का खेल दिखाया. तिलक वर्मा ने 33 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए. अपनी इस पारी में तिलक वर्मा ने 6 छक्के और इतने ही चौके भी लगाए. तिलक के अलावा टीम के लिए रायन रिकल्टन ने भी 23 गेंद में 48 रनों की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इस तरह मुंबई ने पंजाब को आखिरी ओवर में हराने में कामयाब रही. इस हार के साथ पंजाब के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है.

इससे पहले पंजाब किंग्स ने मैच में प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 200 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंद में 57 रन बनाए थे. इसके अलावा अजमत ओमरजई ने भी विस्फोटक अंदाज में 38 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *