मेट्रो स्टेशन जा रही थीं 2 लड़कियां, लिफ्ट में मिला बूढ़ा शख्स, सामने ही कर दी ऐसी हरकत, हो गईं पानी-पानी

होमताजा खबरDelhi

मेट्रो जा रही थीं 2 लड़कियां, लिफ्ट में शख्स ने की ऐसी हरकत, हो गईं पानी-पानी

Last Updated:

Metro Viral Videoदिल्ली के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की एक बुजुर्ग पर लिफ्ट के अंदर पेशाब करने का आरोप लगाते हुए भड़कती दिख रही है. लड़की का दावा है कि बुजुर्ग ने दो लड़कियों के सामने यह हरकत की. इंटरनेट पर जब लोगों का गुस्सा फूटा, तो दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद सच्चाई बताई. पुलिस के मुताबिक, यह कोई जानबूझकर की गई हरकत नहीं, बल्कि एक ‘मेडिकल इमरजेंसी’ थी.

दिल्ली मेट्रो का एक औलर वीडियो वायरल हो रहा है.

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन अजब-गजब घटनाएं होती रहती हैं. रील बनाने और लड़ाई-झगड़े के वीडियो के बाद अब कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक लड़की मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर पेशाब करते हुए पकड़ लेती है. उस शख्स पर बुरी तरह भड़क जाती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, जब मामले में दिल्ली पुलिस की एंट्री हुई तो एक ऐसा सच सामने आया जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

इस पूरी घटना का वीडियो एक उद्यमी दीपशिखा मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. वायरल क्लिप में वह कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो रिकॉर्ड करती और उन पर भड़कती नजर आ रही हैं. मेहता के मुताबिक, जब वह अन्य यात्रियों के साथ लिफ्ट में सवार हुईं, तो उन्होंने बुजुर्ग को कथित तौर पर लिफ्ट के अंदर पेशाब करते हुए देखा.

वीडियो में लड़की कहती सुनाई दे रही है कि इन्होंने लिफ्ट के अंदर लड़कियों के सामने पेशाब किया है. जब लड़की ने बुजुर्ग से उनकी इस हरकत पर सवाल किया, तो बुजुर्ग काफी शांत नजर आए और उन्होंने बेपरवाही से जवाब दिया- “हां तो सॉरी, जो करना है कर लो.” इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक भावना को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *