Last Updated:March 17, 2026, 18:53 IST
Ghaziabad ki local news : गाजियाबाद में गिरफ्तार किए संदिग्धों से इंटेलिजेंस एजेंसियां लगातार पूछताछ में जुटी हैं. कहा जा रहा है कि 2 दर्जन से ज्यादा लोग रडार पर हैं. गिरफ्तार संदिग्धों ने सोनीपत और दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सोलर पैनल से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए थे जिसका कंट्रोल खुद के पास रखा. इस नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग अभी फरार हैं. ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे. पैसों के लालच में महत्त्वपूर्ण ठिकानों की जानकारियां साझा कर रहे थे.
संदिग्धों से इंटेलिजेंस एजेंसियां लगातार पूछताछ में जुटी हैं. फोटो AI जेनरेटेड (प्रतिकात्मक).
गाजियाबाद. गाजियाबाद में गिरफ्तार संदिग्धों से इंटेलिजेंस एजेंसियों की पूछताछ लगातार जारी है. 2 दर्जन से ज्यादा लोग एजेंसियों की रडार पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों ने सोनीपत और दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सोलर पैनल से चलने वाले सीसीटीवी कैमरों को लगाया था, जिसका कंट्रोल गिरफ्तार आरोपियों ने खुद के पास रखा था ताकि पाकिस्तान को इनपुट भेजे जा सकें. सूत्रों के मुताबिक, तकरीबन 2 दर्जन से ज्यादा लोग एजेंसियों के रडार पर हैं, जिसमें कई से पूछताछ भी हो चुकी है. इस नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग अभी फरार हैं. उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
महक को हैनी ट्रैप की जिम्मेदारी
इन 12 किरदारों में एक महिला महक की भी गिरफ्तारी हुई है जिसे हनी ट्रैप की जिम्मेदारी दी गई थी. महक ने कई लोगों से फोन के जरिए बातचीत भी की है. एजेंसियां उन कॉन्टेक्ट्स को खंगाल रही हैं ताकि पता लगाया जा सके कि महक की उन लोगों से क्या बातचीत हुई. इन सभी को निर्देश पाकिस्तान से मिल रहे थे, जिसे इन सभी को फॉलो करना था. सूत्रों के मुताबिक, ये सभी एक दूसरे के संपर्क में थे जिसमें कई लोगों की तलाश की जा रही है.
कई सवाल
पिछले दिनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध लोगों की बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की गई. जब इनके मोबाइल फोन चेक किए गए तो एजेंसियों के होश उड़ गए. कहा जा रहा है कि ये सभी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के वीडियो देखने के अलावा पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे. पैसों के लालच में महत्त्वपूर्ण ठिकानों की जानकारियां साझा कर रहे थे. सवाल है कि सोशल मीडिया पर देखे जा रहे वीडियो से क्या कोई बड़ी साजिश प्लान की जा रही थी. अब तक कुल कितनी लोकेशनों की जानकारियां साझा की जा चुकी हैं? इन 12 लोगों के अलावा जिले में क्या कुछ और भी इन लोगों से जुड़े हुए लोग हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Location :
Ghaziabad,Uttar Pradesh
First Published :
March 17, 2026, 18:53 IST
