पालिका-कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े क्यों चलने लगे बम-बारूद? नकाबपोशों ने जमकर किया धुआं-धुआं, पुलिस ने बताया सच

होमताजा खबरDelhi

पालिका-कनॉट प्लेस में दिनदहाड़े बम-बारूद, नकाबपोशों को पकड़ पुलिस ने बताया सच

Last Updated:

Delhi Police Anti Terror Mock Drill in Connaught place: दिल्ली की हॉर्ट और सबसे व्यस्त अंडरग्राउंड मार्केट ‘पालिका बाजार’ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक आतंकी हमले और बंधक बनाए जाने की खबर सामने आई. सायरन बजाती गाड़ियां, भारी हथियारों से लैस SWAT कमांडो और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे कनॉट प्लेस इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया. लेकिन, सच सामने आते ही सबके होश उड़ गए. यह कोई असली आतंकी हमला नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया एक बड़ा ‘मॉक ड्रिल’ था.

दिल्ली के कनॉट प्लेट में दिनदहाड़े एंटी टेरर के खिलाफ मॉक ड्रिल.

Major Anti-Terror Mock Drill in Delhi: रविवार का दिन दिल्ली वालों के लिए काफी हलचल और गहमागहमी भरा रहा. देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस स्थित मशहूर अंडरग्राउंड ‘पालिका बाजार’ में अचानक उस वक्त भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वहां आतंकी हमले और कुछ लोगों को बंधक बनाए जाने की खौफनाक सूचना मिली. पलक झपकते ही पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. लेकिन राहत की बात यह रही कि यह कोई वास्तविक हमला नहीं था, बल्कि दिल्ली पुलिस द्वारा अपनी आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए किया गया एक विशाल एंटी-टेरर मॉक ड्रिल था.

नई दिल्ली जिला पुलिस द्वारा रविवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक यह सघन अभ्यास किया गया. इस मॉक ड्रिल में पालिका बाजार जैसी अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जगह पर आतंकी हमले और बंधक संकट जैसी गंभीर स्थिति पैदा की गई थी. जैसे ही संदिग्ध आतंकी गतिविधि की ‘फर्जी’ सूचना कंट्रोल रूम को मिली, तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया. कुछ ही मिनटों में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ SWAT कमांडो, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली फायर सर्विस, पीसीआर (PCR), CATS एंबुलेंस और एनडीएमसी (NDMC) की टीमें मौके पर पहुंच गईं.

मॉक ड्रिल में ‘आतंकी’ ढेर, AK-47 बरामद

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी कर दी गई. इसके बाद मार्केट के अंदर और बाहर टैक्टिकल इंटरवेंशन, एरिया डोमिनेशन और एंटी-सैबोटेज (तोड़फोड़ रोधी) चेकिंग अभियान चलाया गया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *