दिल्ली की जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बनी 'वरदान', प्लेऑफ की रेस में आया बड़ा ट्विस्ट

होमखेलक्रिकेट

दिल्ली की जीत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बनी ‘वरदान’, प्लेऑफ की रेस में ट्विस्ट

Last Updated:

IPL 2026 Playoff: दिल्ली कैपिटल्स की राजस्थान रॉयल्स पर जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स का अंकतालिका में फायदा करा दिया. चेन्नई की टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स अब छठे पायदान पर है. दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को पीछे छोड़कर सातवां स्थान हासिल कर लिया है.

दिल्ली की जीत से सीएसके पांचवें स्थान पर पहुंची.

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई है, जबकि राजस्थान एक पायदान नीचे खिसक गई. आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 मुकाबलों में 6 हार और इतनी ही जीत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं. यह टीम अब सातवें पायदान पर है. दिल्ली की जीत ने चेन्नई सुपर को भी फायदा पहुंचाया है. चेन्नई की टीम ने अंकतालिका में राजस्थान की जगह ले ली और 5वें स्थान पर पहुंच गई.

चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह
दिल्ली की जीत ने चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी आसान कर दी है. चेन्नई के 12 मैचों में 12 अंक हैं. उसके बचे दो लीग मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से होने हैं. गुजरात का एक मुकाबला बचा है और वह 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, हैदराबाद को दो मुकाबले खेलने हैं. हैदराबाद की टीम 14 अंक लेकर तीसरे पायदान पर है. चेन्नई के लिए समीकरण साफ है. अगर वह दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर लेती है तो 16 अंक के साथ उसके टॉप-4 में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएंगी, लेकिन एक भी मिली हार उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी और 5 बार की चैंपियन टीम का सफर लीग स्टेज के साथ ही खत्म हो जाएगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *