Last Updated:
सलमान खान ने हाल में अपने वफादार बॉडीगार्ड शेरा को बर्थडे की बधाई दी, लेकिन इस प्यार भरी पोस्ट के साथ उनके कुछ क्रिप्टिक और गुस्से भरे मैसेज ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. सलमान खान ने मीडिया के एक सेक्शन पर निशाना साधते हुए अपना दर्द और नाराजगी जाहिर की, जिसकी वजह से फैंस काफी उलझन में हैं और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही ‘मातृभूमि’ और ‘SVC63’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. कुल मिलाकर, भाईजान इस वक्त अपने कड़े तेवरों और आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में हैं.
सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगी. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
नई दिल्ली: आजकल सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अजीब ही माहौल देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां वे काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने सालों पुराने वफादार बॉडीगार्ड शेरा (गुरमीत सिंह जॉली) को बड़े प्यार से बर्थडे की बधाई दी. सलमान खान ने शेरा के कंधे पर हाथ रखकर एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शेरा’. इस फोटो को देखकर लगा कि चाहे लाइफ में कितना भी तनाव हो, भाईजान अपने करीबियों को कभी नहीं भूलते. शेरा सालों से सलमान के साये की तरह उनके साथ रहे हैं, इसलिए इस विश में एक गहरी दोस्ती और सम्मान साफ झलक रहा था.
सलमान खान ने इस प्यार भरी पोस्ट से पहले कुछ कड़वे शब्दों ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया था. सलमान ने मीडिया के एक हिस्से पर अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा कि जब वे अस्पताल में थे या दर्द में थे, तब कुछ लोग उनके नुकसान का मजा ले रहे थे.
(फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
सलमान खान ने काफी सख्त लहजे में कहा कि ‘पिक्चर जरूरी है या जिंदगी?’ सलमान यहीं नहीं रुके, उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि वे साठ साल के हो गए हैं लेकिन लड़ना नहीं भूले हैं. एक्टर की इन बातों ने फैंस को चिंता में डाल दिया, क्योंकि उनके लिखने का तरीका काफी उलझा हुआ था. लोग समझ ही नहीं पाए कि भाई असल में किस बात पर इतने भड़के हुए हैं.
(फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
‘मातृभूमि’ में जल्द नजर आएंगे सलमान खान
सोशल मीडिया पर सलमान खान की इन पोस्ट्स को लेकर मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई है. कोई कह रहा है कि सलमान के कैप्शन एलियंस ही डिकोड कर पाएंगे, तो कोई उनके कम्युनिकेशन स्किल्स का मजाक उड़ा रहा है. खैर, इन सबके बीच सलमान अपने काम में भी बिजी हैं. वे जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. साथ ही, वे डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा दिखाई देंगी. कुल मिलाकर, सलमान खान इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ के गुस्से और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
