Last Updated:
Delhi Auto Taxi Driver Strike Impact Ground Report: जब यही जानने के लिए जनता से बात की गई तो काफी मिले-जुले जवाब मिले. ग्राउंड स्तर पर उतरकर देखा गया तो फिलहाल सुबह से ही ऑटो टैक्सी ड्राइवर टैक्सी और ऑटो चलाते हुए आए. टैक्सी ड्राइवर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो अपनी रोजी-रोटी को नहीं रोकेंगे और वो रैपिडो हो या फिर कोई भी सवारी उसको जरूर लेंगे. वहीं जनता ने अपनी राय रखी.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज से लेकर 3 दिनों तक ऑटो-टैक्सी ड्राइवर की हड़ताल है. ईंधन की बढ़ती कीमतों, पुराने किराया ढांचे और ऐप आधारित कंपनियों के कारण हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए ऑटो टैक्सी ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर ने हड़ताल करने का आह्वान तीन दिनों के लिए किया है. आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली जहां के पहिए कभी नहीं थमते हैं. वहां पर कैसा असर इस हड़ताल का देखने के लिए मिल रहा है जब यही जानने के लिए जनता से बात की गई तो काफी मिले-जुले जवाब मिले. ग्राउंड स्तर पर उतरकर देखा गया तो फिलहाल सुबह से ही ऑटो टैक्सी ड्राइवर टैक्सी और ऑटो चलाते हुए आए. टैक्सी ड्राइवर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल वो अपनी रोजी-रोटी को नहीं रोकेंगे और वो रैपिडो हो या फिर कोई भी सवारी उसको जरूर लेंगे. वहीं जनता ने अपनी राय रखी. हालांकि ट्रक हड़ताल देखने के लिए आज मिल रही है.
जनता बोली नहीं दिख रहा कोई असर
इस दौरान हड़ताल का असर जनता के ऊपर क्या पड़ा? यही जानने के लिए स्टूडेंट साक्षी से बात की गई. उन्होंने बताया कि वह रोज ऑटो से ही कॉलेज आना जाना करती हैं. फिलहाल आज सुबह उन्हें आराम से ऑटो मिल गई थी. कोई दिक्कत नहीं हुई और ना ही कोई किराया बढ़ाया गया. जिस किराए पर वो रोज ऑटो बुक करती हैं उसी किराए पर आज ऑटो बुक हुई है. उन्होंने बताया कि सड़क पर भी तमाम ऑटो ड्राइवर मौजूद हैं, जो एक सवारी को दूसरी जगह पर पहुंच रहे हैं.
वहीं दूसरी स्टूडेंट लक्षिता ने बताया कि वह गुड़गांव से रोज दिल्ली तक आती है, क्योंकि उनका कॉलेज दिल्ली में ही है, लेकिन उन्हें फिलहाल आज ऑटो टैक्सी ड्राइवर की हड़ताल का कोई असर नजर नहीं आया? क्योंकि गुड़गांव से निकलकर मेट्रो स्टेशन तक जाने में भी उन्होंने ऑटो बुक की थी. फिर दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से उन्होंने ऑटो बुक करके कॉलेज तक का सफर तय किया था. इस दौरान उन्हें कहीं पर भी हड़ताल का असर देखने के लिए नहीं मिला.
नहीं हुई ऑटो बुक करने में कोई दिक्कत
स्टूडेंट मनीष ने कहा कि फिलहाल वह अपने घर से रोज कॉलेज तक ऑटो से ही आते जाते हैं, क्योंकि ऑटो आसान लगती है और सुरक्षित भी है. लेकिन फिलहाल आज जैसा कि कहा जा रहा है की हड़ताल है. चक्का जाम है. ऑटो ड्राइवर और टैक्सी ड्राइवर नहीं मिलेंगे. लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी देखने के लिए नहीं मिला.
सुबह आराम से उन्होंने ऑटो बुक की और कॉलेज तक आए. अभी भी सड़कों पर ऑटो और टैक्सी नजर आ रही है. सभी चल रही है. वहीं एक और स्टूडेंट जागृति और अंशिका ने कहा कि फिलहाल दोनों ही ऑटो से ही अपने कॉलेज तक पहुंची हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कहीं पर भी ऑटो को बुक करने में या ऑटो से सफर करने में कहीं पर भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा. हड़ताल का असर फिलहाल आज तो नजर नहीं आ रहा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
