दिल्ली का छुपा हुआ शॉपिंग हब! कम कीमत में मिलता है सब कुछ, खरीदारी करने उमड़ते हैं देश-विदेश के लोग

Last Updated:

INA Delhi Market: दिल्ली के महंगे इलाकों में अमूमन महंगे मार्केट ही देखने को मिलते हैं. जहां पर खरीदारी वही लोग करते हैं, जिनका बजट अच्छा होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सबसे महंगी जगह पर एक बेहद सस्ता सा मार्केट है. जहां पर भारत के लोग तो शॉपिंग करते ही हैं. साथ में ही विदेशों से आने वाले टूरिस्ट भी यहां पर जमकर शॉपिंग करते हैं.

इस मार्केट का नाम आईएनए दिल्ली मार्केट है, जिसे आईएनए मार्केट के नाम से भी जाना जाता है. यह आईएनए मेट्रो स्टेशन के पास एकदम करीब स्थित है और आईएनए दिल्ली हाट भी इसके पास ही मौजूद है. आईएनए दिल्ली हाट जो कि सबसे अमीरों का मार्केट माना जाता है. जहां पर कम बजट वाले खरीदारी नहीं कर पाते हैं तो वहीं, आईएनए मार्केट में हर बजट के लोग खरीदारी कर लेते हैं और यह मार्केट महंगे इलाके में होने के बावजूद बेहद सस्ता है.

आईएनए मार्केट की खासियत यह है कि यह मार्केट बहुत कम जगह में बना हुआ है, लेकिन कम जगह में आपको 100 से ज्यादा दुकान मिलेगी. 100 से ज्यादा दुकानों पर आपको अलग-अलग प्रोडक्ट मिलेंगे. जैसे कपड़ों से लेकर बैग, बर्तनों से लेकर के घर को सजाने तक का सामान, पूजा का सामान. जूते चप्पल सैंडल से लेकर के आपको ड्राई फ्रूट्स और रेस्टोरेंट तक इसी के अंदर मिल जाएंगे. कीमत की बात करें तो सब कुछ बहुत सस्ता होता है.

बात करें कपड़ों की तो यहां पर जेंट्स से लेकर के लेडीज कपड़े तक मिलते हैं. महिला-पुरुष, बच्चे सबके लिए यहां पर कपड़े हैं और खास बात यह है कि यहां पर आपको घर में पहनने के लिए नॉर्मल कपड़ों से लेकर पार्टी में जाने के लिए शानदार सूट साड़ी तक यहां मिलती है. बनारसी साड़ी से लेकर गुजराती साड़ी तक आपको यहां मिल जाएगी और तो और पुरुषों में 4 पीस जो पैंट शर्ट होते हैं, जिनको इंगेजमेंट में पहना जाता है. वो तक यहां मिलेगा और सब कुछ बेहद कम कीमतों पर यहां उपलब्ध होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा इस मार्केट में आपको ड्राई फ्रूट्स भी मिलेंगे. ड्राई फ्रूट्स की खासियत यह है कि यहां पर हर तरह का ड्राई फ्रूट्स चाहे काजू, बादाम, किशमिश से लेकर कोई भी प्रोडक्ट हो वो सारे ड्राई फ्रूट्स आपको यहां मिल जाएंगे. ड्राई फ्रूट्स की कीमत यहां पर 200 रुपए से शुरू होती है. निर्भर करता है कि आप किलो में लेना चाहते हैं या ग्राम में क्योंकि यह मार्केट ड्राई फ्रूट्स के लिए भी सस्ता माना जाता है.

इस मार्केट की खासियत यह भी है कि यहां पर आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी मिल जाएगी. आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बात करें तो यहां पर मात्र 10 रुपए से शुरू होती है आर्टिफिशियल ज्वेलरी जिसमें महिलाओं के मेकअप तक का सामान यहां मिलता है. यहां पर हेयर बैंड से लेकर नेल पेंट से लेकर सभी तरह की क्रीम परफ्यूम से लेकर हर तरह की ज्वेलरी तक इस मार्केट में मिलती है. मेकअप का सामान ब्रांडेड भी यहां पर सस्ता मिलता है. इसीलिए जो फॉरेन कंट्री यानी विदेश से लोग आते है लोग वो भी इसे पसंद करते हैं और दिल्ली एनसीआर के लोग भी यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

सबसे खास बात यह है कि इस मार्केट से अगर आप कोई भी कपड़े खरीदते हैं और वो आपको साइज में फिट नहीं बैठते तो वहीं, पर आप चेक करके उसकी तुरंत फिटिंग कर सकते हैं. यहां पर कपड़ों को सिलने वाले और कपड़ों को फिट करने वाले तक बैठते हैं. खास बात यह है कि इस पूरे मार्केट में आपको दूसरे बाजारों से लगभग 40 से 50 फ़ीसदी तक कम कीमतों पर सामान मिलते हैं. इसलिए यह मार्केट महंगे इलाके का सस्ता मार्केट कहलाता है. अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो आईएनए मेट्रो स्टेशन के एकदम करीब भी है मार्केट स्थित है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *