School Closed Tomorrow: कल स्कूल खुले हैं या बंद? दिल्ली-NCR से लेकर बिहार-राजस्थान तक, जानिए अपडेट

Last Updated:

School Closed Tomorrow: क्या कल स्कूल बंद रहेंगे? दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिहार और राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है और कई जगहों पर समर वेकेशन शुरू हो गई है. जानिए अपने शहर के स्कूलों का ताजा हाल और सरकारी आदेश.

School Closed Tomorrow: कल ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे

नई दिल्ली (School Closed Tomorrow). देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. झुलसाने वाली धूप और भीषण लू के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. इसी बीच सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक सवाल सबसे ज्यादा तैर रहा है- क्या कल स्कूल बंद हैं? दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर छात्र और अभिभावक लगातार अपडेट तलाश रहे हैं.

बढ़ती तपिश को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने बड़ा फैसला लेते हुए समर वेकेशन को लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं. कुछ राज्यों में जहां पहले से ही गर्मियां की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, वहीं कई जिलों में जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है. हर साल की तरह इस बार भी मई-जून में बच्चों को राहत देने के लिए शिक्षा विभागों ने कमर कस ली है. जानिए दिल्ली, नोएडा, पटना और जयपुर आदि में कल स्कूल खुले हैं या बंद.

दिल्ली एनसीआर: नोएडा और गाजियाबाद में छुट्टियों का क्या है अपडेट?

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में सूरज आग उगल रहा है. पारा लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है. दिल्ली सरकार और यूपी के शिक्षा विभाग ने पहले ही साफ कर दिया है कि मई के दूसरे-तीसरे हफ्ते से अधिकांश स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो रहे हैं. जिन स्कूलों में अभी छुट्टियां नहीं हुई हैं, वहां के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोपहर की शिफ्ट वाले स्कूल बंद रखे जाएं या सुबह की शिफ्ट का समय और जल्दी कर दिया जाए.

उत्तर प्रदेश और बिहार: बढ़ते पारे ने बढ़ाई चिंता

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसे देखते हुए राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समय से पहले ही छुट्टियां घोषित करने की तैयारी चल रही है. वहीं बिहार की बात करें तो पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी के कारण बच्चों के बीमार होने की खबरें आ रही थीं, जिसके बाद नीतीश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूलों को सुबह 10:30 या 11:00 बजे के बाद न खोलने का सख्त आदेश दिया है. कई जिलों में समर वेकेशन शुरू हो गई है.

राजस्थान: रेगिस्तानी इलाकों में समर वेकेशन की धूम

राजस्थान में गर्मी का आलम किसी से छिपा नहीं है. यहां के कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है. राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए मई महीने के मध्य से ही ज्यादातर सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की लंबी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. जो स्कूल बचे हैं, वे केवल प्रशासनिक कार्यों या 9वीं से 12वीं की पढ़ाई की तैयारियों के लिए खुल रहे हैं. आम कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए फिलहाल स्कूल पूरी तरह बंद हैं.

पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

बदलते मौसम और लगातार आते सरकारी आदेशों के बीच अभिभावकों में काफी असमंजस की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय माता-पिता सीधे स्कूल के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप या स्कूल प्रशासन से संपर्क करें. सरकार का आदेश आते ही स्कूल मैनेजमेंट तुरंत मेसेज के जरिए सूचित करता है कि कल स्कूल खुलेगा या बंद रहेगा.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *