दिल्ली की इस सरकारी यूनिवर्सिटी में AI का कमाल, स्टूडेंट्स खुद बना रहे वेबसाइट और स्कैनर

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली की इस सरकारी यूनिवर्सिटी में AI का कमाल, स्टूडेंट्स खुद बना रहे वेबसाइट

Last Updated:

इस यूनिवर्सिटी का नाम है दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी यानी दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय जिसके 23 कैंपस हैं. इस यूनिवर्सिटी के भाई परमानंद शकरपुर स्थित कैंपस को पूरी तरह से पेपरलेस बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) इन दिनों अपनी आधुनिक और हाईटेक शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है. यहां छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल वेबसाइट, डिजिटल प्रोजेक्ट और नई तकनीकों पर भी काम कर रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली यह यूनिवर्सिटी अब पूरी तरह पेपरलेस बनने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. यूनिवर्सिटी के 23 कैंपस हैं और भाई परमानंद शकरपुर स्थित कैंपस को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी चल रही है. स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल असाइनमेंट, AI बेस्ड लर्निंग और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह सरकारी यूनिवर्सिटी अब कई निजी विश्वविद्यालयों को भी टक्कर दे रही है.

छात्रों ने तैयार की वेबसाइट और स्कैनर
आईटी सेल के इंचार्ज और असिस्टेंट प्रोफेसर शिवम गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने यूनिवर्सिटी जॉइन की थी, उस समय आईटी सेल और वेबसाइट काफी कमजोर स्थिति में थी. इसके बाद उन्होंने छात्रों की मदद से एक नई आईटी टीम तैयार की. इस टीम में प्रियंका, मोहम्मद कैफ, प्रणव, प्रिया, दिव्या, अभिषेक, दिशा, विवेक और लक्ष्य समेत कई छात्र शामिल हैं. ये छात्र डेटा एनालिसिस, पाइथन डेवलपमेंट और वेबसाइट डेवलपमेंट जैसे काम कर रहे हैं.

इंडस्ट्री में आसानी से बेहतर प्लेसमेंट
छात्रों ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को अपग्रेड किया है. अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से छात्रों की मार्कशीट की जांच भी की जा रही है, जिससे काम आसान और तेज हो गया है.शिवम गुप्ता ने बताया कि यूनिवर्सिटी के फाउंडेशन डे पर छात्रों ने एक खास स्कैनर भी तैयार किया था, जो QR कोड के जरिए पास जनरेट करता था. उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान इस तरह की तकनीक पर काम करने वाले छात्रों को भविष्य में इंडस्ट्री में आसानी से बेहतर प्लेसमेंट मिलेगा.

पेपरलेस बनने की तैयारी
यूनिवर्सिटी प्रशासन अब कई नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल डिप्लोमा और अंडरग्रेजुएट पोर्टल शुरू किए जा चुके हैं. जल्द ही पोस्टग्रेजुएट और बीटेक के लिए भी नए पोर्टल लॉन्च होंगे. यूनिवर्सिटी का लक्ष्य सभी कामों को पूरी तरह ऑनलाइन करना है, ताकि पारदर्शिता बढ़े और छात्रों को छोटे-छोटे कामों के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर न लगाने पड़ें. AI आधारित सिस्टम से फैकल्टी और छात्रों दोनों को तेज और सटीक जानकारी मिल सकेगी.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *