Last Updated:
उबले आलू छीलना अक्सर लोगों के लिए सबसे झंझट वाला काम बन जाता है गर्म आलू हाथ भी जलाते हैं और छिलका भी आसानी से नहीं उतरता, लेकिन अब एक ऐसा आसान घरेलू तरीका है जिसे अपनाने के बाद आलू छीलने में ना ज्यादा मेहनत लगेगी और ना समय खराब होगा.
जब आप आलू उबाल रहे हों तो कुकर के पानी में थोड़ा सा नमक डालना बहुत फायदेमंद होता है इससे आलू का छिलका अपने आप थोड़ा ढीला हो जाता है और उबालने के बाद आसानी से उतर जाता है. साथ ही आलू का स्वाद भी थोड़ा बेहतर हो जाता है. यह तरीका खासकर बड़े और सख्त आलू के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है और काम जल्दी हो जाता है.
आलू उबालने में सही समय और आंच का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है अगर ज्यादा तेज आंच पर उबालेंगे तो आलू टूट सकते हैं इसलिए माध्यम आंच पर धीरे-धीरे उबालने से आलू अंदर तक सही पकते हैं और छिलका भी आसानी से अलग हो जाता है जब आलू हल्के नरम हो जाएं तभी गैस बंद कर देनी चाहिए इससे उनका स्वाद और टेक्सचर दोनों अच्छे रहते हैं
अगर आप चाहते हैं कि उबले आलू सफेद और साफ दिखें तो और आलू उबलने के बाद जो कुकर पर निशान आ जाता है उससे बसहने के लिए उबालते समय पानी में थोड़ा नींबू का रस डाल सकते हैं इससे आलू का रंग खराब नहीं होता और कुकर भी साफ रहता है देखने में भी अच्छे लगते हैं साथ ही छिलका भी थोड़ा ढीला होकर आसानी से निकल जाता है
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आलू ज्यादा देर तक उबल जाएं तो वे टूटने लगते हैं और छीलना मुश्किल हो जाता है इसलिए सही समय पर आलू को गैस से उतार लेना चाहिए जब आलू हल्के नरम हों तभी समझ लेना चाहिए कि वे पक गए हैं इससे आलू का आकार सही रहता है और उनका इस्तेमाल सब्जी या पराठे में आसानी से किया जा सकता है
आलू उबालते समय सिर्फ 2 बूंद सिरका डालना बहुत असरदार माना जाता है इससे आलू ज्यादा गलते नहीं हैं और उनका आकार सही बना रहता है खासकर चाट और सलाद बनाने के लिए यह तरीका काफी उपयोगी है सिरका डालने से आलू फटते भी नहीं हैं और उनका टेक्सचर अच्छा रहता है इससे काम आसान हो जाता है और आलू परफेक्ट उबलते हैं
आलू उबालते समय पानी में एक छोटा चम्मच तेल डालने से बड़ा फायदा होता है तेल की वजह से आलू की बाहरी परत हल्की सी सेट हो जाती है और आलू टूटते नहीं हैं जब आलू उबल जाते हैं तो उनका छिलका बहुत आसानी से निकल जाता है यह तरीका खासकर पराठे या सब्जी बनाने वालों के लिए बहुत काम का है और किचन का समय भी बचाता है
उबले हुए आलू को तुरंत ठंडे पानी में डालना एक बहुत पुराना और असरदार तरीका है इससे आलू का छिलका अपने आप अलग होने लगता है और हाथ से आसानी से उतर जाता है गर्म आलू को ठंडे पानी में डालने से हल्का शॉक मिलता है जिससे छिलका ढीला पड़ जाता है यह तरीका समय बचाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है
