उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कानावनी क्षेत्र के हिंडन नदी में मुस्लिम बच्चे मांस फेंक रहे थे, तभी उन्हें गाजियाबाद में महापौर सुनीता दयाल ने मौके से पकड़ लिया. उनका आरोप है कि यह बच्चे हिंडन नदी में प्रतिबंधित मीट फेंक रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने हिंडन नदी में प्रतिबंधित मीट फेंकने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. आरोप है मुस्लिम समुदाय के दो बच्चे मदरसे से लाकर प्रतिबंधित मीट हिंडन नदी में फेंकने के लिए पहुंचे थे. महापौर ने पुलिस को चेतावनी के साथ कहा अगर कुछ भी गड़बड़ हुई तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी जिसका वायरल वीडियो आया सामने है.
हिंडन नदी में मुस्लिम बच्चों ने किस जानवर का फेंका मांस? महापौर सुनीता दयाल ने देख बुला ली पुलिस
