किचन के चिपचिपे और गंदे स्विच बोर्ड मिनटों में होंगे साफ, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट, सिरके का ऐसे करें इस्तेमाल

How to clean switch board: घर के हर कमरे, टॉयलेट, किचन, लिविंग रूम में स्विच बोर्ड लगे होते हैं. लोग तरह-तरह के रंगों और डिजाइन्स वाले स्विच बोर्ड लगवाते हैं, लेकिन आमतौर पर सफेद रंग का स्विच बोर्ड ही अधिक घरों में लगा हुआ दिखता है. हालांकि, सफेद रंग पर गंदगी जल्दी नजर आती है, इसलिए स्विच बोर्ड भी अगर वाइट कलर का है तो जल्दी गंदा हो जाता है. खासकर, किचन में लगे स्विच बोर्ड (switch board) को रेगुलर साफ न किया जाए तो खाना बनाते समय तेल-मसाले, भाप, धुंआ के कारण ये जल्दी गंदे हो जाते हैं. यदि इन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो सिर्फ कपड़े से पोछने से ये जल्दी साफ भी नहीं होते हैं. तेल, मसाले और धूल की वजह से स्विच बोर्ड जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं. सफेद रंग के स्विच बोर्ड देखने में भी खराब लगते हैं. आपका भी स्विच बोर्ड चिपचिपा और गंदगी के कारण सफेद से काला पड़ गया है तो आप यहां बताए कुछ आसान से क्लीनिंग हैक्स और घरेलू उपायों को ट्राई करिए, बिल्कुल नए जैसे चमक उठेंगे घर के सारे स्विच बोर्ड.

स्विच बोर्ड साफ करने से पहले करें ये काम

सबसे पहले अपने घर की मेन स्विच या बिजली सप्लाई बंद कर दें.
कभी भी गीले हाथों से बिजली का कोई भी काम न करें. ऐसे में स्विच बोर्ड भी न छुएं.
स्विच बोर्ड साफ करने के लिए ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें.

स्विच बोर्ड साफ करने के आसान तरीके

-घर की रसोई में लगे स्विच बोर्ड चिपचिपे और काले पड़ गए हैं तो इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिला दें. अब एक कॉटन बॉल, साफ कपड़ा या फिर पुराना टूथब्रस लें. इस पर बेकिंग सोडा का मिश्रण लगाएं और स्विच बोर्ड को साफ करें. अब साफ सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे बहुत आसानी से चिकनाई और जिद्दी दाग हट जाएंगे.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-सफेद सिरका और पानी के घोल से भी स्विच बोर्ड के दाग-धब्बे, गंदगी को हटा सकते हैं. एक-एक चम्मच दोनों ही चीजें एक बाउल में लें और मिक्स कर लें. अब ब्रश या कपड़े में इसे लगाकर स्विच बोर्ड को रगड़ें. एक मिनट के अंदर बोर्ड की गंदगी, चिपचिपाहट दूर हो जाएगी.

-टूथपेस्ट ब्रश पर लगाकर भी इसकी सफाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोई भी नॉर्मल सफेद वाला टूथपेस्ट चाहिए. एक पुराने टूथ ब्रश पर थोड़ा सा लगाएं, इससे स्विच बोर्ड की पीली परत हटाने में मदद होगी. अंत में साफ सूखे कपड़े से पोछ दें.

-स्विच के कोनों में जमी गंदगी हटाने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें. आप कपड़े की बजाय माइक्रोफाइबर कपड़े से भी बिजली के बोर्ड को साफ कर सकते हैं. इससे स्विच बोर्ड पर स्क्रैच नहीं पड़ते. सफाई भी अच्छी तरह से होती है.

स्विच बोर्ड साफ करते समय न करें ये काम
ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें.
तेज केमिकल सीधे स्विच पर न डालें.
धातु वाली चीजों से सफाई न करें.
महीने में एक से दो बार जरूर सफाई करें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *