AC को किस टेम्परेचर पर चलाने से बिजली बिल आएगा कम 16, 20 या 24 डिग्री? कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए करें ये काम

गर्मियों में तेज धूप और उमस से राहत पाने के लिए लोग घर पहुंचते ही एसी (Air Conditioner) चालू कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एसी ऑन करने के बावजूद कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता. लोग इसे मशीन की खराबी समझ लेते हैं, जबकि इसके पीछे कमरे में मौजूद गर्मी, उमस और खराब एयर फ्लो जैसी कई वजहें जिम्मेदार होती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर AC इस्तेमाल करने से पहले कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए तो कूलिंग तेज हो सकती है और बिजली की खपत भी कम की जा सकती है.

क्यों देर से ठंडा होता है कमरा?

दिनभर धूप पड़ने के कारण कमरे की दीवारें, फर्श, छत और फर्नीचर गर्मी सोख लेते हैं. ऐसे में जब Air Conditioner चालू किया जाता है, तो उसे केवल हवा ही नहीं, बल्कि इन सभी गर्म सतहों को भी ठंडा करना पड़ता है. यही कारण है कि शुरुआत में एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कूलिंग आने में समय लगता है.

एसी चालू करने से पहले करें यह काम

पहले कुछ देर पंखा चलाएं

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एसी ऑन करने से पहले कुछ मिनटों के लिए सीलिंग फैन चला लेना चाहिए. इससे कमरे में फंसी गर्म हवा तेजी से घूमती है और बाहर निकलने लगती है.

खिड़कियां और दरवाजे थोड़ी देर खोलें

कुछ समय के लिए कमरे की खिड़कियां या दरवाजे खोलने से एयर सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकलती है और ताजी हवा आने लगती है. बाद में एसी को कम मेहनत करनी पड़ती है और कमरा जल्दी ठंडा होने लगता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एयर फिल्टर की सफाई क्यों जरूरी है?

Air Conditioner का एयर फिल्टर धूल और छोटे कणों को रोकने का काम करता है. लगातार इस्तेमाल से इसमें गंदगी जमा होने लगती है, जिससे हवा का प्रवाह कम हो जाता है.

फिल्टर गंदा होने पर क्या होगा

-कूलिंग कम हो सकती है.
-बिजली ज्यादा खर्च हो सकती है.
-एसी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. हर दो हफ्ते में फिल्टर साफ करना चाहिए.

आउटडोर यूनिट का रखें ध्यान

एसी की आउटडोर यूनिट कमरे की गर्मी को बाहर निकालती है. यदि इसके आसपास धूल, पत्तियां या कचरा जमा हो जाए तो गर्म हवा सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाती. इससे-

कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है.
बिजली की खपत बढ़ती है.
कूलिंग प्रभावित होती है.

समय-समय पर गैस लेवल की जांच करवाना भी जरूरी है, क्योंकि गैस कम होने पर एसी पर्याप्त ठंडक नहीं दे पाता.

कौन-सा तापमान सबसे बेहतर?

कई लोग जल्दी ठंडक पाने के लिए एसी को 16, 18 या 20 डिग्री पर चला देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे संतुलित माना जाता है. इस तापमान पर-

बिजली की बचत होती है.
शरीर को आरामदायक ठंडक मिलती है.
एसी पर कम दबाव पड़ता है.

बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
कमरे को पूरी तरह बंद रखें.
मोटे पर्दों का इस्तेमाल करें.
जरूरत न होने पर एसी बंद करें.
नियमित सर्विसिंग करवाएं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *