Kylian Mbappe Double goal: एम्बाप्पे का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, फ्रांस ने दर्ज की सेनेगल पर 3-1 की धमाकेदार जीत

Last Updated:

FIFA World Cup 2026 France vs Senegal highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने की दावेदार फ्रांस ने अपने स्टार किलियन एम्बाप्पे के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के दम पर सेनेगल पर 3-1 की धमाकेदार जीत दर्ज की. पहले हाफ के खेल में भले ही फ्रांस का खेल सेनेगल के खिलाफ फीका नजर आया लेकिन दूसरे हाफ में मैच पलट गया.

किलियन एम्बाप्पे का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, फ्रांस ने सेनेगल को हराया

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में स्टार खिलाड़ियों को जलवा देखने को मिल रहा है. फ्रांस के सुपर स्टार किलियन एम्बाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ अपने जबरदस्त खेल से फैंस का दिन बना दिया. इस मैच में उन्होंने दो गोल मार ना सिर्फ टीम की जीत दिलाई बल्कि फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए. पहले हाफ में धीमे खेल के बाद दूसरे हाफ का नजारा बदल गया. फ्रांस ने सेनेगल पर 3-1 से जीत हासिल कर अभियान की शुरुआत की.

न्यू जर्सी में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे दमदार अटैक के साथ पहुंचा था. एम्बाप्पे के साथ बैलन डी’ओर विजेता उस्मान डेम्बेले, बायर्न म्यूनिख के माइकल ओलिसे और शानदार प्रतिभाशाली डेसायर डूए थे. पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए शानदार सीजन खेलने वाले ब्रैडली बारकोला बेंच पर बैठे थे. मैच के पहले हाफ के ज्यादातर हिस्से में सेनेगल का दबदबा देखने को मिला. निकोलस जैक्सन का शॉट पोस्ट से टकराया. इस्माइला सार ने करीब से गोल करने का मौका गंवा दिया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *