Last Updated:
शालीमार बाग के शालीमार गांव में बुलडोजर एक्शन पर रेजिडेंट्स ने इसका ठीकरा अरविंद केजरीवाल और पूर्व एमएलए वंदना कुमारी पर फोड़ दिया. साथ ही कहा कि अब यहां विकास होगा.
शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन पर रेजिडेंट्स ने केजरीवाल पर फोड़ा ठीकरा.
दिल्ली के शालीमार बाग स्थित शालीमार गांव में बुलडोजर एक्शन पर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई. हालांकि अतिक्रमण का ठीकरा उन्होंने आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी के सिर पर फोड़ दिया. स्थानीय RWA की अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि हमारी संवेदना उन लोगों के साथ है जिनके घर तोड़े जा रहे हैं, लेकिन यह मुद्दा सड़क चौड़ीकरण का नहीं है. यहां जो पिछली विधायक थी वंदना कुमारी, यह सारा नुकसान उन्हीं की वजह से हो रहा है.
रेजिडेंट पूनम ने कहा कि पूर्व विधायक वंदना की वजह से ही यह सब कुछ हुआ है. मैं 32 साल से यहां पर रहती हूं लेकिन पिछले 15 साल में जिस तरीके से यहां अतिक्रमण हुआ है वह हमने अपनी आंखों से देखा है. पहले एकड़ घर थे जो डबल स्टोरी थे. लेकिन 15 साल में ऐसा क्या हो गया कि लोग अपने इमारतें बड़ी से बड़ी करते गए.
यहां देखते ही देखते 4 से पांच बिल्डिंग की इमारतें लोगों ने खड़ी कर ली. जब पूर्व विधायक वंदना कुमारी विधायक बनकर यहां पर आईं तो उनका एक छोटा सा ऑफिस था. उन्होंने अपना ऑफिस खोला और बड़ा कर लिया. जितना अतिक्रमण हुआ है पूर्व विधायक और केजरीवाल की वजह से हुआ है.
RWA की अध्यक्ष ने कहा की वंदना कुमारी ने लोगों को यह कहकर बहकाया कि जब विधायक का ऑफिस यहां पर बन सकता है तो आप लोगों को भी कुछ नहीं होगा और इसी में आकर लोगों ने यहां पर अपने घर खड़े कर लिए. 2010 जब कांग्रेस की सरकार थी उसे समय ही यह आया था कि इस 100 फुटा रोड बनाया जाना है लेकिन कुछ हुआ नहीं लेकिन अब हाई कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र का विकास हो रहा है तो जाहिर सी बात है कि लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी.
स्थानीय व्यक्ति ने बताया इस बुलडोजर एक्शन से रोड चौड़े हो जाएंगे. यहां जो मकान थे लोगों ने उसमें पार्किंग बना ली. कबड्डी की दुकान बना ली. धीरे-धीरे उसे सड़क को घेर लिया और गली सक्रिय होती गई. जिससे जाम की समस्या बढ़ती गई. मैक्स हॉस्पिटल की तरफ से जो मोड आ रहा है. उसे लोगों ने टर्न दे दिया अपने घर बचाने के लिए क्योंकि यह रोड मास्टर प्लान के तहत आती थी लेकिन पिछली सरकारों ने इसमें कुछ होने नहीं दिया. पहले की सरकारों ने फाइलों को दबा कर रखा जनता को गुमराह करके रखा.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
