Last Updated:
Todays Weather Delhi NCR- IMD ने दिल्ली एनसीआर में गुरुवार से दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है.इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है. 6 जून के बाद तापमान फिर 40 डिग्री के पार जा सकता है. यानी अभी दो दिन दिल्ली वालों को राहत मिलने की संभावना है.
6 जून के बाद तापमान बढ़ना होगा शुरू.
नई दिल्ली. दिल्ली एनसीआर वालों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा हो सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन का ऐलो अलर्ट जारी किया है. आज मौमस का मिजाज बदल सकता है. गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर से राजधानी में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. यानी इस वीकेंड दिल्ली एनसीआर का मौमस कूल कूल रहेगा. पर 6 जून के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बादलों और बारिश की संभावना के चलते तापमान सामान्य से कुछ कम रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.
40 से 50 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं
मौमस विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार भी गुरुवार को काफी तेज रह सकती है. हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ स्थानों पर झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है. धूलभरी आंधी जैसी स्थिति बनने की भी संभावना जताई गई है.
सामान्य से कम रहा तापमान
बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हवा में नमी का स्तर 37 से 76 प्रतिशत के बीच रहा, जिसके चलते लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा.
अगले तीन दिन का मौसम
शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी रहेगा. गरज-चमक, हल्की बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शनिवार मौसम अपेक्षाकृत ठीक रहेगा. बादलों की आवाजाही कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और गर्मी फिर से जोर पकड़ सकती है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
